मनोरंजन

ब्लॉकबस्टर बाहुबली के बाद प्रभास ने दी इतनी फ्लॉप फिल्म, द राजा साब का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा

प्रभास इन दिनों फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म ने तीन दिन में दुनियाभर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 400 करोड़ के बजट में बनी हैं और बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर रही है. फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है. फिल्म को क्रिटिकली निगेटिव रिव्यूज मिले हैं. 

ऐसे में आइए नजर डालते हैं प्रभास के करियर पर.

बाहुबली ने बदल दी किस्मत

2015 में प्रभास फिल्म बाहुबली- द बिगनिंग में नजर आए थे. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फिल्म ने 118.7 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने प्रभास को जबरदस्त चर्चा में ला दिया था. इस फिल्म के बाद प्रभास को फिल्म बाहुबली 2 में देखा गया. ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म ने 510.99 करोड़ का कलेक्शन किया था.

बाहुबली के बाद प्रभास का करियर उतार चढ़ाव वाला रहा है. उनकी 2019 में आई फिल्म साहो हिट रही. फिल्म ने 142.95 करोड़ कमाए थे.

ये फिल्में रहीं फ्लॉप

इसके बाद प्रभास की दो फिल्में फ्लॉप रहीं. उनकी राधे श्याम ने सिर्फ 19.30 करोड़ की कमाई की थी और बुरी तरह फ्लॉप रही. इसके बाद आदिपुरुष रिलीज हुई. ये फिल्म काफी विवादों में रही. फिल्म ने 135.04 करोड़ की कमाई की. लेकिन फिल्म डिजास्टर रही. फिल्म में प्रभास भगवान राम के रोल में थे. वहीं कृति सेनन मां सीता के रोल में थीं.

फिर 2023 में वो सालार पार्ट 1 लेकर आए. ये फिल्म हिट रही. फिल्म ने सभी भाषाओं में 406.45  करोड़ की कमाई की. 2024 में वो फिल्म कल्कि 2898 एडी लेकर आए. ये फिल्म सुपरहिट रही. फिल्म ने 294.25 करोड़ की कमाई की. अब कल्कि 2898 एडी का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है. 

इसके अलावा प्रभास के पास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में नजर आएंगे. फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो गया है. तृप्ति डिमरी इस फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button