मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ vs ‘मर्दानी 3’: रानी मुखर्जी और सनी देओल की फिल्मों के बीच चल रहा तगड़ा कॉम्पिटीशन, जानें गुरुवार की कमाई

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म का कलेक्शन लगातार अब तक भी जारी है. तो वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए भी 14 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म का कलेक्शन भी बढ़िया चल रहा है. ऐसे में इन दोनों ही फिल्मों के बीच काफी तगड़ा कॉम्पिटीशन चल रहा है. दोनों ही फिल्मों कलेक्शन काफी अच्छा चल रहा है, आइये बताते हैं.

‘मर्दानी 3’ का दूसरे गुरुवार का कलेक्शन
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जमवरी को रिलीज हुई थी. ये एक क्राइम थि्रिलर ड्रामा फिल्म है, ऐसे में इसका कलेक्शन थोड़ा स्लो हो रहा है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस जोनर की फिल्मों के हिसाब से काफी अच्छा है. ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी 12 फरवरी को सैकनिक के मुताबिक रात 8 बजे तक 0.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 40.58 करोड़ रुपये हो गया है.

बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी और सनी देओल की फिल्मों के बीच चल रहा तगड़ा कॉम्पिटीशन, जानें गुरुवार की कमाई

‘बॉर्डर 2’ का तीसरे गुरुवार का कलेक्शन
सनी देओल की ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 21 दिन हो चुके हैं. रिलीज के 21वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन थोड़ा सा स्लो हो गया है. इस फिल्म ने 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. सैकनिक के मुताबिक इससे फिल्म का कुल कारोबार करीब 317.3 करोड़ रुपये का हो गया है. 

बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी और सनी देओल की फिल्मों के बीच चल रहा तगड़ा कॉम्पिटीशन, जानें गुरुवार की कमाई

‘बॉर्डर 2’ vs ‘मर्दानी 3’
ये दोनों ही फिल्में अलग- अलग जोनर की फिल्में हैं, ऐसे में इन दोनों के ही कलेक्शन में वैसे देखा जाए तो जमीन- आसमान का अंतर है. लेकिन  ‘मर्दानी 3’ का ‘बॉर्डर 2’ के सामने इस तरह से टिके रहना अपने आप में काफी अच्छा है. वरना ‘बॉर्डर 2’ की आंधी में तो रानी की इस फिल्म का टिके रहना भी काफी मुश्किल ही था. लेकिन रानी की फिल्म ने तो कमाल कर दिया है. अब आगे देखना होगा कि ये फिल्म कब तक टिकी रहती है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button