मनोरंजन

‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद सलमान खान करेंगे बड़ा धमाका? ‘द फैमिली मैन’ मेकर्स संग मिलाया हाथ, लॉक हुई स्क्रिप्ट

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं. खबर है कि वह इस बार वह फिल्ममेकर जोड़ी राज एंड डीके संग एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं. बता दें कि राज एंड डीके फैमिली मैनवेब सीरीज के लिए दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं.

बताया जा रहा है कि यह एक बड़े स्केल की एक्शन-कॉमेडी हो सकती है. फिल्म में दर्शकों को सलमान का नया अंदाज दिखने को मिलेगा. सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में जुटे हैं. हालांकि उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

राज-डीके के साथ सलमान की बातचीत
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान फिल्ममेकर जोड़ी राज और डीके के साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी बातचीत हो रही है. बातचीत अभी शुरुआती चरण में है. सू्त्रों के अनुसार, यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी जो उनकी पर्सनैलिटी से मेल खाती है. सूत्रों ने बताया- ‘सलमान ने फिल्म की बेसिक आइडिया सुनी है और इसमें दिलचस्पी दिखाई है.’


फाइनल हामी का इंतजार

ये एक्शन-कॉमेडी है, लेकिन इसमें सलमान को थोड़ा अलग अंदाज में पेश किया जाएगा. हालांकि अभी तक फाइनल हां नहीं कही है. टाइमलाइन पर बातचीत जारी है. अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाली फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है. अगर बात बनी, तो यह राज-डीके के साथ सलमान का पहला प्रोजेक्ट होगा. 

बैटल ऑफ गलवान के बारे में
फिलहाल सलमान खान ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में जुटे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. इसे सलमान खान अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत निर्माण कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की यह फिल्म इसी साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों रिलीज हो सकती है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button