मनोरंजन

समर वेकेशन से लौटीं बेटी आराध्या बच्चन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन को रिसीव करने पहुंची थीं. आराध्या अपने स्कूल के समर वेकेशन टूर से लौट रही थीं. इस दौरान का ये प्यारा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

आराध्या बच्चन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन 
हाल ही में एक एक्ट्रेस के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन को एयरपोर्ट पर रिसीव करती नजर आ रही हैं. आराध्या अपने स्कूल के समर वेकेशन ट्रिप से लौटी थीं, और ये मुलाकात एक इमोशनल मोमेंट में बदल गई.

दोनों मां-बेटी ने एक-दूसरे को गले लगाया. इस दौरान ऐश्वर्या, आराध्या के एयरपोर्ट से बाहर आते ही उनका रिएक्शन वीडियो में कैप्चर करती नजर आईं. अपनी मां को सामने देखकर आराध्या काफी एक्साइटेड दिखीं, वहीं उन्होंने अपने दोस्तों के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें भी क्लिक कराईं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मां तो मां होती है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘बेस्ट मॉम इन द वर्ल्ड.’ एक और फैन ने लिखा,’ डाउन टू अर्थ लेडी.’

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कौन था? बैक-टू-बैक दी थीं 15 हिट फिल्में, डेट के लिए लाइन लगाते थे प्रोड्यूसर

ऐश्वर्या और अभिषेक ने सेलिब्रेट की 19वीं एनिवर्सरी
बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कल, 20 अप्रैल को अपनी 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. दोनों ने साल 2007 में शादी का थी. ये एक ग्रैंड वेडिंग थी, जो मुंबई में बच्चन परिवार के आवास ‘प्रतीक्षा’ में हुई थी.

एनिवर्सरी के खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी झलकियां शेयर कीं, जिसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं. फैमिली ने साथ में सेल्फी क्लिक की, जहां सभी के हाथ में एक खूबसूरत बुके भी दिखा.

ये भी पढ़ेंः सारा-रकुल से आयुष्मान-वामिका तक ‘पति पत्नी और वो दो’ के टीजर लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट ने लूटी महफिल

जहां ऐश्वर्या व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं अभिषेक बच्चन ब्लू ब्लेजर में काफी डैशिंग नजर आए और कपल की लाडली बेटी आराध्या भी काफी क्यूट लग रही थी. उनकी इन फोटोज पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी प्यार लुटाया. काजोल ने दिल वाले इमोजी भेजे. दिव्या दत्ता और नीना गुप्ता ने भी कपल को ढे़रों बधाईं दी. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button