खेल

IPL 2026 MI Squad: 2.20 करोड़ में खरीद लिए 5 प्लेयर्स, देखें ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और उनका प्राइस

मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल 2026 ऑक्शन में पर्स बैलेंस सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपने सभी खाली स्लॉट्स 2.2 करोड़ में भर लिए. इसमें सबसे महत्वपूर्ण क्विंटन डिकॉक की बोली रही, जिन्हें एमआई ने उनके बेस प्राइस पर ही खरीद लिया. देखें मुंबई इंडियंस स्क्वाड में शामिल 25 प्लेयर्स और उनका प्राइस.

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ट्रेड किए गए खिलाड़ियों समेत कुल 20 प्लेयर्स को रिटेन किया था. फ्रेंचाइजी ने अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया था, शार्दुल ठाकुर को अपने स्क्वाड में शामिल किया. ऑक्शन में टीम को अधिकतम 5 खिलाड़ी खरीदने थे, जिसमें एक विदेशी प्लेयर का स्लॉट खाली था.

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले क्विंटन डिकॉक को उनके बेस प्राइस (1 करोड़) पर खरीदकर अपने विदेशी प्लेयर्स पूरे किए. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत को उनके बेस प्राइस पर खरीदा.

मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड (प्राइस के साथ)

  1. अल्लाह गजनफर (रिटेन)- 4.80 करोड़
  2. अश्विनी कुमार (रिटेन)- 30 लाख 
  3. कॉर्बिन बॉश (रिटेन)- 75 लाख 
  4. दीपक चाहर (रिटेन)- 9.25 करोड़
  5. हार्दिक पंड्या (रिटेन)- 16.35 करोड़
  6. जसप्रीत बुमराह (रिटेन)- 18 करोड़
  7. मयंक मारकंडे (ट्रेड)- 30 लाख
  8. मिशेल सैंटनर (रिटेन)- 2 करोड़
  9. नमन धीर (रिटेन)- 5.25 करोड़
  10. रघु शर्मा (रिटेन) 30 लाख
  11. राज अंगद बावा (रिटेन)- 30 लाख
  12. रॉबिन मिंज (रिटेन)- 65 लाख
  13. रोहित शर्मा (रिटेन)- 16.30 करोड़
  14. रयान रिकेल्टन (रिटेन)- 1 करोड़
  15. शार्दुल ठाकुर (ट्रेड)- 2 करोड़ 
  16. शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)- 2.60 करोड़
  17. सूर्यकुमार यादव (रिटेन)- 16.35 करोड़
  18. तिलक वर्मा (रिटेन)- 8 करोड़
  19. ट्रेंट बोल्ट (रिटेन)- 12.50 करोड़
  20. विल जैक्स (रिटेन)- 5.25 करोड़
  21. क्विंटन डिकॉक (सोल्ड)- 1 करोड़
  22. दानिश मालेवार (सोल्ड)- 30 लाख
  23. मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार (सोल्ड)- 30 लाख
  24. अथर्व अंकोलेकर (सोल्ड)- 30 लाख
  25. मयंक रावत (सोल्ड)- 30 लाख

मुंबई इंडियंस का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन?

मुंबई इंडियंस टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जिनका प्राइस कप्तान हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा है. हार्दिक की आईपीएल सैलरी 16 करोड़ 35 लाख रुपये है तो बुमराह की सैलरी 18 करोड़ रुपये है. रोहित शर्मा को मुंबई ने 16.30 करोड़ में रिटेन किया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button