उत्तर प्रदेशभारत

बाइक पर बैठने को बोला, फिर मोबाइल पर की बेचने की बात… नन्ही बच्चियों ने ऐसे बचाई अपनी जान – Hindi News | Man try kidnap sell minor girl run to save life UP Bareilly stwn

बाइक पर बैठने को बोला, फिर मोबाइल पर की बेचने की बात... नन्ही बच्चियों ने ऐसे बचाई अपनी जान

मासूम बच्चियों ने गांव वालों को बताया पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली में घर से निकली तीन मासूम बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की गई. तीनों बच्चियां घर से निकलकर आसाराम बापू के आश्रम जा रही थी. तभी एक बाइक सवार ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया. बच्चियों का कहना है कि शख्स 10 हजार रुपए में बच्चियों को बेचने की बात मोबाइल पर कर रहा था. उसके बाद बाइक चलने से पहले ही तीनों बच्चियां बाइक से कूदकर भाग गईं. उन्होंने ग्रामीणों को बताया जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को अगवा करने की कोशिश करने वाला युवक समुदाय विशेष का है. पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है.

बरेली के रिठौरा क्षेत्र की रहने वाली तीन बच्चियों ने बताया कि वह घर से आश्रम के लिए निकली तो रास्ते में एक बाइक सवार मिला और उसने कहा, आपको मैं आश्रम तक छोड़ दूंगा. इतने में बच्चियां रुक गई और शख्स के साथ बाइक पर बैठने को तैयार हो गईं. बाइक सवार फोन पर किसी से बात कर रहा था. उसने फोन पर 10,000 रुपये में बेचने की बात की. जैसे ही बच्चियां बाइक पर बैठी और शख्स ने अगवा करने की कोशिश की तभी बच्चियां बाइक से कूदी जान बचाकर वहां से भाग निकलीं.

बच्चियों ने बाइक से लगाई छलांग

बच्चियां चिल्लाती हुई गांव की तरफ भागी तो ग्रामीण इकट्ठे हो गए. उन्होंने पूरी बात ग्रामीणों को बताई. वहीं हिंदू संगठन के लोग भी इकट्ठे हो गए. हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया है कि बच्चियों को अगवा करने वाला युवक विशेष समुदाय का है. वह बच्चों को अगवा करके उनका धर्मांतरण करवाकर बेचने की फिराक में था. तुरंत हिंदू संगठन के लोग और ग्रामीणों ने थाने को सूचना दी. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली उसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जिस क्षेत्र में बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की गई है उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button