उत्तर प्रदेशभारत

बदल गई नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग, अब कितने बजे शुरू होगी सेवा?

बदल गई नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग, अब कितने बजे शुरू होगी सेवा?

नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं को लेकर एनसीआरटीसी ने जरूरी सूचना जारी की है. एनसीआरटीसी (NCRTC) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 4 मार्च को नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी. यह निर्णय होली के त्योहार के दौरान होने वाले रंग खेलने के कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है.

एनसीआरटीसी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव का निर्णय लिया गया है. एनसीआरटीसी का मानना है कि पूरे दिन रंगोत्सव की वजह से मेट्रो सेवाओं को शाम 5 बजे से बंद किया गया है. इसके बाद शाम 5 बज से पुन: मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी और यह रात 10 बजे तक जारी रहेंगी.

सामान्य संचालन समय में बदलाव नहीं

हालांकि, होली के दिन सेवाओं में यह अस्थायी बदलाव किया गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं के सामान्य संचालन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं अब नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं प्रतिदिन, यानी सोमवार से रविवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नियमित रूप से जारी रहेंगी. इसमें रविवार का दिन भी शामिल है, जिससे सप्ताहांत पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना ना करने पड़े.

यात्रियों से सहयोग की अपील

एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वो घर से निकले से पहले नमो भारत मेरठ मेट्रो सेवा के लिए जारी की सूचना को जरूर पढ़ लें. वहीं इस अस्थायी परिवर्तन के संबंध में लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है. लोगों को सूचित किया है कि वे शाम 5 बजे के बाद ही मेट्रो स्टेशनों पर पहुंचे और अपनी यात्रा की योजना बनाएं. यह कदम त्योहार के उल्लास को बनाए रखने और साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

हाल ही में मेरठ तक नमो भारत का संचालन शुरू हुआ है, जिससे लाखों को लोगों को लाभ मिल रहा है. नमो भारत के संचालन से लोगों को यात्रा में आसानी हुई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button