मनोरंजन

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

एक्टर राजपाल यादव के लिए शुक्रवार को अहम दिन होने वाला है. राजपाल यादव के खिलाफ दायर चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट कल फैसला सुनाएगी. कंपनी मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया था. फिलहाल राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म ‘अता-पता लापता’ के डायरेक्शन के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप हो गई थी. राजपाल यादव पैसे नहीं चुका पाए. इस मामले में ब्याज के साथ ये रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. राजपाल यादव ने कंपनी को जो चेक दिए थे वो बाउंस हो गए थे. 2018 में  दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी. 

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे ‘वेलकम टू द जंगल’? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट

इसके बाद राजपाल यादव ने हाईकोर्ट में अपील की. राजपाल यादव को कई बार राहत मिली. फिर फरवरी 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की बकाया चुकाने के लिए और समय मांगने वाली अर्जी खारिज कर दिया. इसके बाद राजपाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. इस मामले में एक्टर को  17 फरवरी को बेल मिली थी.

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 Day 1 BO: एडवांस बुकिंग में ‘धमाल 4’ ने कर ली करोड़ों की कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘धमाल’

इस फिल्म में दिखे राजपाल यादव

राजपाल यादव के इस मुश्किल समय में कई लोग उनके सपोर्ट में आए. एक्टर सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह जैसे एक्टर्स ने फाइनेंशियल हेल्प ऑफर की.

जेल से आने के बाद राजपाल यादव ने सभी का शुक्रिया किया और काम पर वापस लौटे. उन्होंने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू की. अब ये फिल्म रिलीज हो गई है. फिल्म थिएटर में लगी है. फिल्म को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. इसके अलावा राजपाल यादव तो प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी देखा गया. इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई. राजपाल यादव लगातार काम में लगे हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button