मनोरंजन

फिल्म ‘द ब्लफ’ में छाईं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली और महेश बाबू ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ रिलीज होते ही दुनियाभर में बहुत पसंद की जा रही है. फिल्म में उनके दमदार अभिनय और एक्शन सीन ने दर्शकों को प्रभावित किया है. अब इस फिल्म को देखकर मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर प्रियंका और पूरी टीम की सराहना की है.

प्रियंका ने किए शानदार स्टंट 

एसएस राजामौली ने फिल्म देखने के बाद कहा कि “प्रियंका चोपड़ा उन गिनी-चुनी कलाकारों में से हैं, जो एक पल में बहुत भावुक और नाजुक लग सकती हैं और अगले ही पल जबरदस्त मजबूत और दमदार नजर आती हैं. द ब्लफ में उनकी प्रतिभा का एक और सबूत है. फिल्म में उन्होंने शानदार एक्शन और दमदार स्टंट किए हैं. मुझे फिल्म की लोकेशन और इसकी रफ्तार दोनों बहुत पसंद आईं. पूरी टीम को ढेर सारी बधाई.”

महेश बाबू ने भी की तारीफ 

प्रियंका के अभिनय की तारीफ सिर्फ राजामौली ने ही नहीं की, बल्कि साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी उनकी जमकर सराहना की. महेश बाबू ने लिखा कि ‘द ब्लफ’ एक बेहतरीन तरीके से बनाई गई फिल्म है, जिसमें दमदार एक्शन और भावनाएं दोनों देखने को मिलती हैं. प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया है और हर मायने में बेहतरीन प्रदर्शन दिया है. पूरी टीम ने कमाल का काम किया है. आप सभी को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.

प्रियंका की आने वाली फिल्म 

बता दें, एसएस राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का बजट करीब 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और अभी भी कई महीने बाकी हैं. प्रियंका ने हाल ही में बताया था कि इस प्रोजेक्ट पर पिछले 14 महीनों से काम हो रहा है और आगे भी लगभग छह महीने तक शूटिंग जारी रहेगी. इस फिल्म को आईमैक्स तकनीक में शूट किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव मिल सके. यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है और अभी से इसे लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button