मनोरंजन

‘फरीदा जी आप गाली देंगी’, ‘ओ रोमियो’ में कास्ट करने से पहले विशाल भरद्वाज ने सीनियर एक्ट्रेस से पूछा था ऐसा सवाल

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें उनके एक डायलॉग में गाली देने पर लोगों ने अपना आक्रोश जताया था. अब खुद फरीदा जी ने इस मामले पर बात की है. हाल ही उन्होंने बताया है कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया.

फरीदा जलाल ने दी गाली
हाल ही में ‘ओ रोमियो’ की पूरी स्टारकास्ट नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस दौरान शो पर कपिल और अन्य कास्ट के साथ सभी ने जमकर मस्ती की. कपिल के मजेदार सवाल जवाब चलते रहे. इसी बीच फरीदा जलाल ने बताया कि उन्होंने फिल्म में गाली देने का फैसला खुद से ही किया था.

कैसे किया कास्ट?
शो के रिलीज हुए प्रोमो के आखिरी में फरीदा जलाल बता रही हैं कि उन्हें फिल्म में कास्ट कैसे किया गया था. फरीदा ने बाया कि विशाल भरद्वाज उनेक घर आए थे और उनसे पूछा ‘फरीदा जी आप गाली देंगी, फिर कहा नहीं बहुत बड़ी बड़ी नहीं, तो मैंने कहा हां ठीक है मैं दूंगी’. और इतना कहकर फरीदा जी और बाकी सभी हंसने लगते हैं. ये प्रोमो बड़ी ही मजेदार है. यहां देखें वीडियो:

बता दें कि फिल्म की ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तो उसमें फरीदा जलाल के मुंह से लोगों ने गाली सुनी, जो लोगों को पसंद नहीं आया. इसके बाद लोगों ने फरीदा को इस पर खूब ट्रोल किया. लोगों का कहना था कि इस उम्र में उनके मुंह से गाली शोभा नहीं दे रही. साथ ही जैसी शुरू उनकी छवी रही है उनके मुंह से गाली बिलकुल पसंद नहीं आ रही है. हालांकि इस बात पर अब तक मेकर्स या किसी की भी तरफ से कोई सफाई पेश नहीं की गई थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button