मनोरंजन

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा, ब्लैक अनारकली सूट में लूटी लाइमलाइट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. अब प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया. परिणीति चोपड़ा ने एक इवेंट अटेंड किया. इस दौरान वो ब्लैक कलर के अनारकली में नजर आईं.

पब्लिकली स्पॉट हुईं परणीति चोपड़ा 

परिणीति चोपड़ा का लुक वायरल है. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिला. सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का वीडियो वायरल है. परिणीति ने अपने लुक को मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और हैवी ईयररिंग्स से कंप्लीट किया. वो बहुत खुश और एक्साइटेड नजर आईं.


बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 25 अगस्त को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. उन्होंने केक का फोटो शेयर किया, जिसमें बच्चे के पैर बने थे और लिखा था 1+1=3. उन्होंने लिखा- हमारा छोटा यूनिवर्स…जल्द आने वाला है. बहुत आभारी हूं.

परिणीति और राघव चड्ढा की शादी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मई 2023 में सगाई हुई थी. उन्होंने दिल्ली में ग्रैंड फंक्शन में सगाई की थी. वहीं सितंबर 2023 में उन्होंने शादी की. उनकी शादी उदयपुर में हुई थी. परिणीति की शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुई. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हुए. 

परिणीति और राघव साथ में बहुत खुश हैं. कुछ समय पहले ही दोनों को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देखा गया था. इस शो में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की. राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर भी हिंट दिया था.

वर्क फ्रंट पर परिणीति चोपड़ा को फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था. इस फिल्म में वो फीमेल लीड रोल में थीं. वहीं दिलजीत दोसांझ मेल लीड रोल में थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें- एसएस राजामौली ने श्रीदेवी को ऑफर की थी बाहुबली, बोनी कपूर बोले- प्रोड्यूसर्स ने कंफ्यूजन क्रिएट कर दी थी



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button