प्रियंका चोपड़ा की ‘ननद’ की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- ‘माई सिस्टर फॉरएवर’

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस की बचपन की दोस्त और ‘बहन’ माया किबेल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया वह विल्सन डिज़ीज़ नाम की रेयर जेनेटिक कंडीशन से जूझ रही थीं.यह दुखद खबर माया की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं ‘बहन’ की मौत से प्रियंका चोपड़ा के पति निक सदमे में हैं.
निक जोनास की ‘बहन’ माया किबेल को क्या हुआ?
उनके परिवार के मुताबिक, माया 7 मार्च को बेहोश हो गईं थींऔर उन्हें इमरजेंसी रूम में ले जाया गया. मेडिकल कोशिशों के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था. उनकी मां ने कहा कि माया ने अपनी बीमारी के दौरान बहुत दर्द सहा था लेकिन आखिर तक बहादुरी से लड़ीं.
माया किबेल की मां ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
माया किबेल की मां कियोको किबेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट में लिखा, “मुझे यह दुखद खबर पोस्ट करते हुए बहुत दुख हो रहा है. माया विल्सन डिज़ीज़ नाम की एक रेयर बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने बहुत लड़ाई लड़ी लेकिन उनका शरीर जवाब दे गया. 3/7 की सुबह, वह गिर गईं और उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. बहुत देर हो चुकी थी और ER में उनकी मौत हो गई.”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था, “उसने इतना दुख झेला था कि अक्सर वह अपने दर्द की वजह से रोते-रोते सो जाती थी.” “लेकिन अब वह स्वर्ग में चली गई है जहां वह बिना किसी दर्द या आंसू के अपने डैडी के साथ रह सकती है.”
निक जोनस ने माया किबेल के निधन पर दुख जताया
किबेल का जोनस परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता था और वह निक जोनस के खास तौर पर करीब रहीं।. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ‘भाई-बहन’ की तरह बड़े हुए. पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने कमेंट्स में श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “माई सिस्टर फॉरएवर. हमेशा आपके लिए.”निक जोनास की पत्नी और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी कथित तौर पर माया किबेल के क्लोज थीं.

वहीं निक जोनस की पोस्ट के बाद फैंस भी निक संग माया किबेल की तस्वीर शेयर कर उनके निधन पर दुख जता रहे हैं.
We are beyond sad to hear about the passing of the Jonas Brothers longtime family friend, Maya Kibbel. 💔 Sending so much love to the Jonas Family and the Kibbel family during this time 🤍 pic.twitter.com/26lMhMi06r
— Jonas Tour Info (@JonasTourInfo) March 10, 2026



