विश्व

‘प्रदर्शनकारी अल्लाह के दुश्मन, मिलेगा मृत्यु दंड’, विरोध प्रदर्शन के बीच ईरान का बड़ा ऐलान, ट्रंप लेंगे कोई एक्शन?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के खिलाफ पिछले दो हफ्तों में विरोध प्रदर्शन देश के अधिकांश हिस्सों में फैल चुका है. शुरुआत में यह विरोध प्रदर्शन देश में आर्थिक बदहाली और महंगाई के खिलाफ था, लेकिन जल्द ही इनका रुख पूरी तरह से राजनीतिक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक शासकों से सत्ता छोड़ने की मांग करना शुरू कर दिया है. इस बीच ईरान के आखिरी शाह के बेटे रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों से ईरानी शहरों के प्रमुख केंद्रों पर कब्जा करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है.

10 बिंदुओं में जानें ईरान में विरोध प्रदर्शन का पूरा अपडेट

  • ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुआ कहा कि विरोध में भाग लेने वालों को ‘अल्लाह का दुश्मन’ माना जाएगा, जिस पर ईरानी कानून के तहत मृत्यु दंड का प्रावधान है. ईरानी सरकारी टेलीविजन द्वारा प्रसारित बयान में कहा गया है कि ‘दंगाइयों की मदद करने वालों’ को भी इस आरोप का सामना करना पड़ेगा.
  • डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बावजूद इस कार्रवाई में कहा गया है, ‘अभियोजकों को सावधानीपूर्वक और बिना देरी किए, अभियोग जारी करके, उन लोगों के खिलाफ मुकदमे और निर्णायक टकराव की नींव रखनी चाहिए, जो देश के साथ विश्वासघात करके और असुरक्षा पैदा करके देश पर विदेशी प्रभुत्व स्थापित करना चाहते हैं.’
  • अमेरिका में रह रहे अपदस्थ शाह के बेटे रजा पहलवी ने शनिवार (10 जनवरी, 2025) को प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘अब हमारा लक्ष्य सिर्फ सड़कों पर उतरना नहीं है. हमारा लक्ष्य ईरान के शहरों के केंद्रों पर अपना कब्जा करना और उन्हें अपने नियंत्रण में रखने की तैयारी करना है.’
  • ईरान की सेना ने शनिवार (10 जनवरी, 2026) को कहा कि वह रणनीतिक बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करेगी और लोगों से दुश्मनों की साजिशों का नाकाम करने का आग्रह किया. ईरानी सेना का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब धार्मिक नेतृत्व देश के हाल ही के सालों में सबसे बड़े विरोध प्रदर्शनों को दबाने की कोशिशें तेज कर रहा है.
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने तेहरान को प्रदर्शनकारियों की हत्या न करने को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी है और ऐसे किसी कदम की स्थिति में संभावित अमेरिकी कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं.
  • ट्रंप ने गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को यह भी कहा कि वह फिलहाल रजा पहलवी से मिलने के इच्छुक नहीं हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वह किसी विपक्षी नेता का समर्थन करने से पहले हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को दिए गए एक उग्र भाषण में उपद्रवियों पर निशाना साधा और कहा कि इस्लामिक गणराज्य पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोग डोनाल्ड ट्रंप को खुश कर रहे हैं.
  • पिछले दो हफ्तों से जारी ये विरोध प्रदर्शन 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान पर शासन कर रहे धार्मिक शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गए हैं.
  • ये प्रदर्शन इस्लामिक गणराज्य से नाराजगी के रूप में शुरू हुए क्योंकि ईरानी मुद्रा दिसंबर 2025 के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.4 मिलियन से अधिक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गई थी. 
  • अमेरिकी संस्था के अनुसार, ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा यहां इंटरनेट भी पूरी तरह ठप है.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल, Video

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button