उत्तर प्रदेशभारत

पेशे से टीचर, पिता प्रिंसिपल और पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के परिवार से कनेक्शन… कौन हैं विकास यादव की 26 साल छोटी पत्नी हर्षिका यादव?

पेशे से टीचर, पिता प्रिंसिपल और पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के परिवार से कनेक्शन... कौन हैं विकास यादव की 26 साल छोटी पत्नी हर्षिका यादव?

कौन हैं हर्षिका यादव?

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री डीपी यादव के बेटे विकास यादव की शादी चर्चा में है. 54 साल के विकास यादव की शादी 28 साल की हर्षिका यादव के साथ हुई. दोनों ने गाजियाबाद में सिंपल तरीके से शादी रचाई. उनकी शादी घर पर ही आर्य समाज के वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई. इस शादी में ज्यादा मेहमानों की भीड़ भी नहीं जुटी. सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शादी में शामिल हुए. क्या आप जानते हैं कि विकास यादव की उनसे 26 साल छोटी पत्नी हर्षिका यादव कौन हैं?

हर्षिका यादव से विकास यादव की सगाई जुलाई में ही हो गई थी. वह उत्तर प्रदेश के ही फिरोजाबाद की रहने वाली हैं. उनका पूरा परिवार फिरोजाबाद के इटोली गांव का रहने वाला है. उनके पिता शिकोहाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रह चुके हैं. उन्होंने खुद भी शिकोहाबाद स्थित ओम डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन की हुई है और अब MCA कर रही हैं. इसके साथ ही वह एक इंटर कॉलेज में टीचर भी हैं.

मुलायम सिंह यादव के भतीजे की बेटी

हर्षिका यादव के परिवार का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षिका यादव जो अब विकास यादव की पत्नी बन गई हैं. वह पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के भतीजे की बेटी हैं. यानी इस नाते विकास यादव का रिश्ता सीधे मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ गया है. विकास यादव के पिता डीपी यादव लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति और बाहुबली छवि से पहचाने जाते हैं. वहीं, मुलायम सिंह यादव का परिवार प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा रहा है.

2002 में नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी

जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव भी पहले इटोली में ही रहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी जमीन हर्षिका के पिता को सौंप दी थी और परिवार के साथ सैफई चले गए थे. विकास यादव को 2002 में नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था. इस मामले में उन्हें और उनके चचेरे भाई विशाल यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को 25 साल में बदल दी थी.

मां की सेवा लिए पैरोल पर आए थे बाहर

विकास यादव की मां पूर्व विधायक उमलेश देवी बीमार रहती हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है. ऐसे में उनकी सेवा करने के लिए 24 अप्रैल 2025 को वह जेल से पैरोल पर बाहर आए थे. इसके बाद उनकी पैरोल को शादी के लिए बढ़ा दी गई थी. 5 सितंबर को उनकी हर्षिका यादव के साथ शादी हुई और अब 9 सितंबर को उन्हें फिर से जेल जाना होगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button