मनोरंजन

‘पुष्पा 2’ को नंबर 1 की कुर्सी से हिला नहीं पाए सनी देओल, धुआंधार कमाई के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड

Border 2 Box Office: एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म कौन सी है? क्या इस लिस्ट में ‘बॉर्डर 2’ शामिल हो पाई है? सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है तो जानते हैं कि सिनेमा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड में फिल्म किस नंबर पर है.

सबसे पहले जानते हैं कि एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड किस फिल्म के पास है. तो इस मामले में नंबर की कुर्सी पर साउथ की फिल्म ‘पुष्पा 2- द रूल’ ने कब्जा जमा रखा है. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में 433.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ है जिसने 391.33 करोड़ कमाए थे.

‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई ‘बॉर्डर 2’ 

एक हफ्ते की कमाई के मामले में सनी देओल दूर-दूर तक अल्लू अर्जुन और शाहरूख की फिल्म के इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाए हैं. लेकिन उनकी फिल्म एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों शामिल जरुर हो गई है. इंडिया में 244.97 करोड़ की कमाई के साथ ‘बॉर्डर 2’ सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्मों में 9वें नंबर पर है.

पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में

  • इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नंबर पर पोजिशन पर हैं. उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2 – द रूल’ ने एक हफ्ते में 433.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ (391.33 करोड़) है. तीसरे नंबर पर भी शाहरुख खान की फिल्म पठान (364.15 करोड़) है. चौथे नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (338.63 करोड़) हैं. पांचवें नंबर पर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2′(307.80 करोड़) है.
  • छठें पर सनी देओल की ‘गदर 2’ (284.63 करोड़), सातवें पर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (268.63 करोड़), आठवें नंबर पर ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (247.00 करोड़), नवें नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ (244.97 करोड़) और दसवें नंबर पर ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ (238.35 करोड़) है.

 

पुष्पा 2' को नंबर 1 की कुर्सी से हिला नहीं पाए सनी देओल, धुआंधार कमाई के बावजूद 'बॉर्डर 2' नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड

बॉर्डर 2 का डेवाइज कलेक्शन

Border 2 को बॉक्स ऑफिस पर 32.10 करोड़ की ओपनिंग मिली. इस फिल्म ने सैटरेड को 40.59 करोड़ और संडे को 57.20 करोड़ करोड़ की कमाई की. इसके बाद मंडे को रिपब्लिक डे पर फिल्म ने 63.59 करोड़ की कमाई की. पाचंवे दिन मंगलवार को 23.31 करोड़, छठें दिन बुधवार को 15.04 करोड़ और सातवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 13.14 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर एक हफ्ते में फिल्म ने 244.97 करोड़ कमा लिए हैं. 

आज शुक्रवार को थियेटर्स में मर्दानी 3 सहित कई नई फिल्में रिलीज हो चुकी है. इस वजह से बॉर्डर 2 का स्क्रीन काउंट भी 5000 से घटकर 4600 हो चुका है. इसका असर कमाई पर भी पड़ेगा.

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने बॉर्डर 2 को लेकर एक्स पर आज लिखा, ”मास सर्किट्स में फिल्म का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, वहीं शहरी बाजारों-खासतौर पर मुंबई शहर और उपनगरों में वीकेंड पर अच्छी बढ़त देखने को मिली. अब सभी की नजरें वीकेंड 2 पर टिकी हैं, जहां ‘बॉर्डर 2’ को कई नई रिलीज फिल्मों से मुकाबला करना है.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button