उत्तर प्रदेशभारत

पापा ने प्रॉपर्टी से किया बेदखल तो बेटा बन गया चोर, अपने ही घर में डाला डाका, उड़ा ले गया 1 करोड़ रुपये

पापा ने प्रॉपर्टी से किया बेदखल तो बेटा बन गया चोर, अपने ही घर में डाला डाका, उड़ा ले गया 1 करोड़ रुपये

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद के घर में 1 करोड़ रुपये की लूट की. हालांकि, पुलिस ने उसे साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया. लेकिन जब ये बात लड़के के पिता को पता चली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. मानो उनके तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई. गिरफ्तार बेटे ने कहा- पापा ने मुझे प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था. इसीलिए मैंने यह चोरी की.

दरअसल, 24 फरवरी को पनकी में रहने वाले जूता कारोबारी ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. पनकी पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला की चोरी किसी और ने नहीं, बल्कि व्यापारी के बेटे ने ही की है. पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से चोरी किया गया माल भी रिकवर हो गया है. आरोपी से पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है.

मोहल्ले के लड़कों के संपर्क में आया

ये भी पढ़ें

पनकी में रहने वाले कारोबारी जूते और चप्पल बनाने का काम करते हैं. उनका इकलौता बेटा हाईस्कूल का छात्र है. कारोबारी ने पुलिस को बताया कि करीब 6 महीने पहले बेटा मोहल्ले के कुछ लड़कों के संपर्क में आ गया. गलत संगत में पड़ने से नशा करने लगा. बेटे को इस गलत संगत से बचाने के लिए मैं अपने परिवार के साथ रतनलाल नगर में किराए के मकान में रहने लगा. 23 फरवरी की रात बेटा अचानक घर से लापता हो गया. जब काफी देर तक वो घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की. उसका कुछ पता नहीं चला. अगले दिन यानी 24 फरवरी को पनकी स्थित अपने घर पहुंचा. मेन गेट का ताला खोल कर अंदर पहुंचा तो होश उड़ गए.

कमरों और अलमारी के ताले टूटे थे. अलमारी में रखे 80 लाख के गहने और 21 लाख रुपये कैश भी गायब था. आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से जानकारी की तो पता चला बेटा अपने दोस्तों के साथ घर आया था.

झूठ का सहारा लेकर बेटे को डराया

कारोबारी का कहना है कि हाल ही में उन्होंने अपने बेटे को सुधारने के लिए अपने वकील मित्र से सलाह ली. वकील ने बताया कि झूठ का सहारा लेकर बेटे को डराओ शायद वह सुधर जाए. मैंने बेटे को प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी दी. इस बात को बेटे ने इतना ज्यादा सीरियस ले लिया कि उसके मन में बदले की भावना जाग उठी. उनका कहना है कि मैं तो एक पिता हूं उसका भला ही चाहूंगा. मुझे क्या पता था बेटा इस तरह का कदम उठाएगा.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button