उत्तर प्रदेशभारत

पान सिंह तोमर की पोती हुई ‘बागी’, JE को एक के एक बाद मारे 7 थप्पड़; स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे- Video

पान सिंह तोमर की पोती हुई 'बागी', JE को एक के एक बाद मारे 7 थप्पड़; स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे- Video

पान सिंह तोमर की पोती ने JE को मारा थप्पड़.

चंबल के बागी और डकैत पान सिंह तोमर का परिवार फिर सुर्खियों में है. इसकी वजह हैं उनकी पोती सपना. बताया जा रहा है कि सपना ने बिजली विभाग के JE यानी जूनियर इंजीनियर को पीट दिया. पान सिंह तोमर की पोती सपना ने JE की पिटाई झांसी में की. सपना ने JE को एक के बाद एक सात थप्पड़ जड़े. मारपीट होता देख सपना की मां मौके पर पहुंचीं और उनको पकड़कर घर के अंदर ले गईं. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

फिलहाल पुलिस ने JE की शिकायत के आधार पर आरोपी युवती सपना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मिनट 10 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक गली में बिजली विभाग के कर्मचारी काम करते देखे जा सकते हैं. वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि इसी दौरान एक युवती आकर एक युवक को थप्पड़ मारकर धक्का देती है. वीडियो में वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करते देखे जा सकते हैं.

JE विभव कुमार ने क्या कहा?

वारयल वीडियो झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का है. वीडियो में जो युवक पिटता दिख रहा है, वो बिजली विभाग का JE विभव कुमार रावत है. मामले में JE विभव कुमार ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे. यहां कुछ परेशानी की जानकरी मिली थी. कॉलोनी में एक कनेक्शन शारदा तोमर के नाम पर है. उनकी इजाजत से मीटर बदला गया. इसी दौरान उनकी बेटी सपना ने बाहर आकर हमसे अभद्रता की और थप्पड़ मारे. हमने शिकायत दर्ज करा दी है.

वहीं बबीना के थानाध्यक्ष तुलसी राम पांडेय ने बताया कि यह घटना बीते मंगलवार को हुई. ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के जूनियर इंजीनियर विभव कुमार रावत अपनी टीम के साथ पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगा रहे थे. जब टीम ने पूर्व सैनिक शिवराम सिंह तोमर के घर पर मीटर बदलने की कोशिश की तो उनकी बेटी सपना तोमर ने मीटर लगाने का विरोध किया और इंजीनियर के साथ हाथापाई की.

कौन थे पान सिंह तोमर?

बबीना के थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तब और अधिक तूल पकड़ लिया, जब पता चला कि जिस सपना नाम की युवती ने JE को थप्पड़ मारा, वो बागी पान सिंह तोमर की पोती है.

बता दें कि एक धावक के रूप में भी पहचान बनाने वाले पान सिंह तोमर ने बाद में बगावत का झंडा बुलंद कर लिया था और चंबल क्षेत्र के डकैत के रूप में अपनी पहचान बना ली थी. लगभग चार दशक तक चंबल पर राज किया. फिर मुरैना में पुलिस से हुई मुठभेड़ में पान सिहं तोमर की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें:- जबलपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कूदने से पहले किया था माता-पिता को मैसेज



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button