उत्तर प्रदेशभारत

पाकिस्तान जिंदाबाद…सोशल मीडिया पर PAK प्रेम दिखाने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

पाकिस्तान जिंदाबाद...सोशल मीडिया पर PAK प्रेम दिखाने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित तौर पर देश विरोधी नारे वाली पोस्ट शेयर की थी. जिसके बाद ये पोस्ट आग की तरह वायरल हुई. लोगों ने इस मामले पर आपत्ति जताई. गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले को देखते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बरेली के नवाबगंज में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना युवक को महंगा पड़ गया. जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवक की पहचान नवाबगंज इलाके के निवासी इमरान (25) के रूप में हुई है.

इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इमरान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे के साथ यूजर्स की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला एक पोस्ट किया है. जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच की गई. उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पोस्ट के बाद देखने मिला विरोध

सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ ही इस पर बवाल शुरू हो गया है. पहले तो लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में पोस्ट हटाने और माफी मांगने की बात कही. लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो लोगों ने विरोध किया और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. मामला गंभीर होने के कारण प्रशासन ने भी लापरवाही न बरतते हुए तुरंत कार्रवाई की.

ऐसे ही मामले में मध्य प्रदेश में हुई थी अनोखी सजा

इस तरह का मामला कुछ महीनों पहले ही मध्य प्रदेश में देखने को मिला था. जहां राजधानी भोपाल में एक युवक को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में सजा सुनाई गई थी. कोर्ट ने के नारे लगाने वाले मोहम्मद फैजल को हर महीने के पहले और चौथे मंगलवार को पुलिस स्टेशन में अपनी हाजिरी लगानी होगी और वहां ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने का आदेश दिया था.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button