मनोरंजन

‘पहले शादी की अटकलें लगा रहे थे, अब तलाक की…’, ऐश्वर्या राय संग डिवोर्स रूमर्स पर पहली बार बोले अभिषेक बच्चन

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार किया जाता है. हालांकि कुछ महीने पहले कपल के तलाक की अफवाहें सामने आई थीं. तब तो अभिषेक और ऐश्वर्या इन अफवाहों पर चुप्पी साधे रहे. लेकिन अब एक्टर ने तलाक की खबरों पर पहली बार रिएक्ट किया है. अभिषेक ने इन अफवाहों को बेसलेस और बकवास बताया है.

पीपिंग मून को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ तलाक की अफवाहों पर बात की. उन्होंने कहा- ‘अगर आप कोई सेलिब्रिटी हैं, तो लोग हर बात पर अटकलें लगाना चाहेंगे. और उन्होंने जो भी बकवास लिखी है, वो पूरी तरह से झूठी है, वो फैक्ट्स पर बेस्ड नहीं है, बेकार और गलत हैं. लेकिन अब, मैं कितना कहूं… वो शादी से पहले से ही ऐसा कर रहे हैं.’

‘ये सब बकवास है, वो मेरी सच्चाई जानती है…’
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि उनकी और ऐश्वर्या की शादी के पहले से ही इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. उन्होंने कहा- ‘शादी से पहले, वो हमारी शादी के समय को लेकर अटकलें लगा रहे थे. फिर शादी के बाद, वो हमारे तलाक को लेकर अटकलें लगा रहे थे… ये सब बकवास है. वो मेरी सच्चाई जानती है. मैं उसकी सच्चाई जानता हूं. हम एक खुशहाल और हेल्दी परिवार में वापस लौटेंगे, जो सबसे अहम है. बस यही मायने रखता है.’

पहले शादी की अटकलें लगा रहे थे, अब तलाक की...', ऐश्वर्या राय संग डिवोर्स रूमर्स पर पहली बार बोले अभिषेक बच्चन

पेरेंट्स के डिवोर्स रूमर्स से अनजान हैं आराध्या बच्चन 
इस दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ तलाक की अफवाहों पर बेटी आराध्या बच्चन के रिएक्शन का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आराध्या को इन अफवाहों के बारे में नहीं पता होगा क्योंकि उनके पास पर्सनल फोन नहीं है. अभिषेक बच्चन ने कहा- ‘मुझे उम्मीद है कि उसे पता नहीं होगा. वो बहुत समझदार लड़की है. वो एक बेहतरीन बच्ची है और उसकी मां ने बहुत अच्छा काम किया है. मुझे नहीं लगता कि उसे इस बात का एहसास है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये उसकी प्रायरिटी है. उसके पास फोन नहीं है और वो 14 साल की है. अगर उसके दोस्त उससे कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं, तो उन्हें उसकी मां के फोन पर कॉल करना होगा. ये हमने बहुत पहले ही तय कर लिया था.’

पहले शादी की अटकलें लगा रहे थे, अब तलाक की...', ऐश्वर्या राय संग डिवोर्स रूमर्स पर पहली बार बोले अभिषेक बच्चन

‘मुझे नहीं लगता कि वो गूगल पर हमारा नाम…’
अभिषेक आराध्या को लेकर आगे कहा- ‘उसे अपना होमवर्क करने में ज्यादा दिलचस्पी है. उसे स्कूल बहुत पसंद है. मुझे नहीं लगता कि वो गूगल पर हमारा नाम खोजेगी. वो किसी भी बात पर यकीन नहीं करेगी. उसकी मां ने उसे अच्छी तरह सिखाया है कि वो जो कुछ भी पढ़े उस पर विश्वास न करे. जैसे मेरे पेरेंट्स मेरे साथ थे, हम परिवार के साथ पूरी तरह ईमानदार हैं. इसलिए कभी ऐसा मौका नहीं आया जब किसी को किसी पर शक करने की जरूरत पड़ी हो.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button