उत्तर प्रदेशभारत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान लगता है… कथा के दौरान ये क्या बोल गए रामभद्राचार्य महाराज?

उत्तर प्रदेश के मेरठ के भामाशाह पार्क में तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की कथा चल रही है. गुरुवार को स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान लगता है. उन्होंने कहा कि हिंदू संकट में है, हिंदू धर्म को न्याय नहीं मिल पा रहा है. इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो गुरुवार की कथा का बताया जा रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि आज हिंदुओं पर बहुत संकट है. अपने ही देश में हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं मिल पा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर ऐसा लगता है मानो कि यह मिनी पाकिस्तान है. उन्होंने कहा कि, ‘अब हमें मुखर होना है, हम ऐसे नहीं होने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए. इसलिए अब हर घर में हिंदू धर्म की पाठशाला बनानी ही पड़ेगी. प्रत्येक मां-बाप को अपने बच्चों को हिंदू धर्म की शिक्षा देनी पड़ेगी. सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जहां वसुधैव कुटुंबकम कहा जाता है. हम पूरे वसुधैव को ही कुटुंब मानते हैं. हमारा किसी से द्वेष नहीं है लेकिन एक बात है मेरा एक वाक्य है भूलकर भी किसी को ना छेड़ेंगे हम, पर छेड़ने पर किसी को ना छोड़ेंगे.

यह कथा 8 सितंबर से मेरठ के भामाशाह पार्क में जारी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button