‘पति के अपनी सारी संपत्ति पत्नी के नाम करना…’ संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने कोर्ट में कही ये बात

दिल्ली हाईकोर्ट में दिवंगत बिजेनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अहम सुनवाई हुई. संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने कोर्ट में कहा कि पति के अपनी सारी संपत्ति पत्नी के नाम करना कोई असामान्य बात नहीं, बल्कि एक मजबूत परंपरा है जो उनके परिवार में भी चली आ रही है.
सजंय के पिता ने अपनी वसीयत पूरी संपत्ति पत्नी रानी कपूर को दिया था
दिल्ली हाई कोर्ट प्रिया कपूर की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि संजय के पिता ने भी अपनी वसीयत में अपनी पूरी संपत्ति पत्नी रानी कपूर के नाम की थी. इसी तरह संजय कपूर की वसीयत में भी उनकी पत्नी प्रिया को वारिस बनाया गया है इसलिए इसमें शक की कोई बात नहीं है.
वसीयत पर करिश्मा कपूर के बच्चों जताई है आपत्ति
दिवंगत संजय कपूर की पहली पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा कपूर और उनके भाई ने अर्जी दाखिल में दावा किया है कि उनके पिता की कथित वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है और इसकी जांच होनी चाहिए. बच्चों की तरफ से प्रिया कपूर को संजय की संपत्ति बेचने या ट्रांसफर करने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश की भी मांग की गई है. कोर्ट में प्रिया कपूर की ओर से कहा गया कि 10 फरवरी 2025 को संजय कपूर को वसीयत का प्रिंटआउट दिखाया गया था. उन्होंने कुछ बदलाव सुझाए जिन्हें 17 मार्च 2025 तक अंतिम रूप दे दिया गया. वकील ने बताया कि संजय और प्रिया, दोनों की वसीयत एक ही दिन तैयार की गई थी जैसा कि आम तौर पर पति-पत्नी करते हैं.
प्रिया कपूर ने कहा किसी को वसीयत से बाहर नही किया गया
दिल्ली हाई कोर्ट में प्रिया कपूर की तरफ से यह भी कहा गया कि यह किसी को विरासत से बाहर करने का मामला नहीं है क्योंकि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को परिवार के ट्रस्ट के जरिए करीब दो हजार करोड़ रुपये का लाभ पहले से ही दिया गया है. संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई शुक्रवार को करेगी.



