भारत
नई संसद को लेकर हंगामा कर रहा विपक्ष, अब गृहमंत्री अमित शाह बोले- ये पीएम की दूरदर्शिता का प्रमाण

Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार को लेकर एक ओर जहां विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है वहीं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नया संसद भवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की दूरदर्शिता का प्रमाण है.
उन्होंने कहा, पीएम मोदी मोदी 28 मई को संसद का नवनिर्मित भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस नई संचरना को रिकॉर्ड समय में बनाने के लिए करीब 60,000 श्रमयोगियों ने अपना योगदान दिया है. इस अवसर पर पीएम सभी श्रमयोगियों का सम्मान भी करेंगे.

