धुरंधर Vs धुरंधर 2 टीजर: रणवीर सिंह की बदले की आग में सुलगेगा पाकिस्तान का ल्यारी, पर इस बार कहां चूके आदित्य धर?

3 फरवरी और दोपहर के 12:12 बजे का इंतजार फैंस नजरें गड़ाए कर रहे थे. 2025 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्ट फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 का टीजर जो आना था. पर टीजर जो आया तो फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया. मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टीजर को लेकर जैसा हाइप क्रिएट किया वैसा उसमें कुछ नहीं निकला.
कैसा है धुरंधर: द रिवेंज का टीजर?
दरअसल, मेकर्स ने धुरंधर 2 का लगभग वो ही टीजर रिलीज किया जो उन्होंने थिएटर में धुरंधर के एंड क्रेडिट के साथ रिलीज किया था. 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर को देखने के बाद फैंस ठगा सा महसूस कर रहे हैं. पूरे टीजर में सिर्फ रणवीर सिंह को दिखाया गया है और इसमें वो ही सब है जो फैंस पहले ही देख चुके हैं. इसी वजह से फैंस आदित्य धर से काफी मायूस हो गए हैं.
टीजर में रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह से हमजा बनने की कहानी दिखाई गई है. साथ ही दिखाया गया कि हमजा अब ल्यारी पर राज करने वाले हैं और बदला लेंगे. बाकी एक्टर्स संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल को सिर्फ सेकंड्स की अपीरियंस दी गई है. फिल्म के आखिर में रणवीर सिंह को हाथ में सिगरेट लिए दिखाया गया. इसके कैप्शन में लिखा था- ये नया हिंदुस्तान है. ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.
धुरंधर के पहले पार्ट के टीजर में क्या था?
फिल्म का टीजर पहले पार्ट के टीजर के सामने काफी कमजोर है. पहले पार्ट का टीजर जुलाई 2025 में आया था. ये टीजर 2 मिनट 39 सेकंड का था. टीजर में ‘घायल हूं इसीलिए घातक हूं’ जैसे डायलॉग थे. इस टीजर में मेकर्स ने रणवीर सिंह से लेकर बाकी सारे एक्टर्स को काफी अच्छा स्क्रीन स्पेस दिया था.
रणवीर सिंह के बम के साथ सिगरेट जलाने से लेकर खून में लथपथ शेर की तरह दहाड़ते हुए प्रेजेंस कमाल लगती है. पहले पार्ट के टीजर में फिल्म की कहानी को बहुत अच्छे से एक्सप्रेस किया गया था. जबकि सेकंड पार्ट के टीजर में सबकुछ पुराना सा लगता है. वहीं टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक तो जान डाल रहा है. पहले पार्ट में रणवीर सिंह का एक्शन, अक्षय खन्ना का रहमान डकैत खूंखार अवतार, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन तक की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली थी. जबकि सेकंड पार्ट के टीजर में ऐसा कुछ भी नहीं है.
सोशल मीडिया यूजर्स भी धुरंधर के सेकेंड पार्ट के टीजर से खुश नहीं दिखे. उन्होंने कहा- मेकर्स ने चून लगा दिया. इसमें नया क्या था, सब तो पहले ही दिखा चुके हैं.
मालूम हो कि धुरंधर 2 को आदित्य धर ने ही बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स नजर आएंगे. धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 893.05 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.



