उत्तर प्रदेशभारत

दोस्त संग डिनर करने पहुंचा इंजीनियर, सूखी ब्रेड होने पर बजाया हॉर्न… फिर ऐसा क्या हुआ कोमा में पहुंच गया?

दोस्त संग डिनर करने पहुंचा इंजीनियर, सूखी ब्रेड होने पर बजाया हॉर्न… फिर ऐसा क्या हुआ कोमा में पहुंच गया?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक रेस्टोरेंट में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां ब्रेड सूखी होने की शिकायत करने के लिए हार्न बजाने पर एक युवक को मार-मारकर अधमरा कर दिया. गंभीर हालत में युवक का इलाज जारी है. इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं है, जबकि युवक कोमा में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर स्थित कालिका फैमिली रेस्टोरेंट में मामूली से विवाद ने भयावह रूप ले लिया. दरअसल, 26 साल के इंजीनियर तुषार त्यागी अपने दोस्त नमन के साथ रात ढाई बजे खाना खाने के लिए इस रेस्टोरेंट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कुछ आर्डर किया, जिसमें ब्रेड भी थी. दोनों लोग कार में बैठकर खाना खा ही रहे थे कि इस बीच उन्हें एहसास हुआ कि ब्रेड सूखी है.

राॅड लगते ही बेहोश हुआ तुषार

उन्होंने वेटर को आवाज देने के लिए हॉर्न बजाया, बस फिर क्या था इतनी सी बात पर दूसरी कार में बैठे युवक उतरे और गाली गलौज करने लगे. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. उन्होंने तुषार और उसके दोस्त नमन को पीटना शुरू कर दिया. आरोपियों ने पहले तो दोनों दोस्तों पर लोहे की कुर्सी से हमला किया और फिर लोहे की राॅड मारने लगे. सिर में गंभीर चोट लगने हुए तुषार बेहोश होकर वहीं गिर गया.

जिंदगी और मौत से लड़ रहा युवक

इतना ही नहीं, आरोपियों ने तुषार को टक्कर भी मारी थी. इस दौरान नमन ने जैसे-तैसे अपने दोस्त तुषार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, तुषार की हालत गंभीर बनी हुई है. वह इस समय कोमा में है. जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. तुषार की मां का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है. मेरे बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी आराम से बाहर घूम रहे हैं.

अब तक गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी

पुलिस ने मामले में अब तक किसी भी गिरफ्तार नहीं की है. वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गुंडई साफतौर पर देखी जा सकती है. आरोपियों की कार का नंबर पुलिस को दे दिया गया है. बावजूद इसके पुलिस के हाथ अब तक खाली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button