विश्व

‘दिवाली की रोशनी से घर और दिल…’, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, जानें क्या कहा?


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिवाली के मौके पर देश और दुनिया भर में रहने वाले हिदू समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट लिखा है.

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा, “जैसे दिवाली के प्रकाश से घर और दिल जगमगाते हैं, वैसे ही यह त्योहार अंधकार को दूर करे, सद्भाव बढ़ाए और हमें शांति, सहानुभूति और साझा समृद्धि की ओर मार्गदर्शन करे.”

शहबाज शरीफ ने लोगों से की ये अपील

शहबाज शरीफ ने कहा कि दिवाली की भावना, जो अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की प्रेरणा देती है, समाज में असहिष्णुता और असमानता जैसी चुनौतियों को दूर करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को मजबूत करती है. प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि धर्म या पृष्ठभूमि से किसी की परवाह किए बिना, हर व्यक्ति शांति से जी सके और प्रगति में योगदान दे.

दुनियाभर में आज मनाई जा रही है दिवाली

दुनियाभर में आज दिवाली बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है. यह त्योहार भारत की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है और अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है. लोग अपने घरों को दीयों, रंगोली और लाइट्स से सजाकर तैयारी में जुटे हैं. बाजारों में भी खास हलचल है, मिठाइयों और पटाखों की खूब बिक्री हो रही है. हर तरफ खुशियों और उत्सव का माहौल है.

इस पावन दिन पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं. घर की साफ-सफाई, पूजा-पाठ और पारंपरिक व्यंजन जैसे लड्डू-रिवाई बनाना आम होता है. पटाखों से आकाश रोशन करना भी दिवाली का खास हिस्सा है. दिवाली केवल धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का भी अहम हिस्सा है. यह पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, जो देश की खुशहाली और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें-

Trump Tariff: ‘अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो…’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी और टैरिफ लगाने की धमकी



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button