उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली-UP से लेकर कर्नाटक तक…16 राज्यों में बादलों का डेरा, आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों का क्या है हाल?

दिल्ली-UP से लेकर कर्नाटक तक...16 राज्यों में बादलों का डेरा, आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों का क्या है हाल?

बारिश (फाइल फोटो)

देश के मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बरसात देखने को मिल रही है. प्री मॉनसून सीजन इस बार थोड़ी धीमी गति से आया, लेकिन इसका अंत रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ हुआ. मई में 126.7 मीमी बारिश दर्ज की गई. वहीं जून के पहले सप्ताह में भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. आज भी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बरसात की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में अभी खराब मौसम का दौर जारी है. राज्य में अगले तीन दिनों तक और भी तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश, धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. आज इन गतिविधियों का प्रभाव राज्य में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि पांच जून को इसका असर कुछ हद तक देखा जा सकता है. दिल्ली के आसपास के इलाकों में चार जून तक गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बौछारें जारी रह सकती हैं. मौसम की ये गतिविधियां देर शाम या रात के वक्त देखने को मिल सकती हैं.

देश के अलग-अलग राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आज से गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. पूर्वी गुजरात, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. आज पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद के 2 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

जानें पहाड़ी राज्यों का भी हाल

अगर देश के पहाड़ी राज्यों के मौमस की बात की जाए तो आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में बरसात का दौर पांच जून तक जारी रह सकता है. इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज और कल 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें:पायरेसी पर NCERT सख्त, 5 लाख किताबें जब्त 29 के खिलाफ FIR



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button