उत्तर प्रदेशभारत

79.85 लाख की रिकवरी, सभी 8 आरोपी भेजे गए जेल… राम मंदिर दान गबन केस में बड़ा खुलासा

79.85 लाख की रिकवरी, सभी 8 आरोपी भेजे गए जेल... राम मंदिर दान गबन केस में बड़ा खुलासा

राम मंदिर दान गबन केस में कोर्ट से बड़ा अपडेट.

Ayodhya News: अयोध्या के चर्चित राम मंदिर दान गबन मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोपी की पुलिस रिमांड नहीं मांगी है. सभी आरोपियों को कोर्ट से सीधे जेल रवाना कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपियों को पेश किया गया. सूत्रों के अनुसार, अब अदालत की छुट्टियों के बाद संभवतः सोमवार को पुलिस रिमांड के लिए आवेदन दाखिल कर सकती है.

कोर्ट में अभियोजन का दावा, 79.85 लाख रुपए की बरामदगी

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इस मामले में अब तक कुल 79 लाख 85 हजार रुपए की बरामदगी की जा चुकी है. अभियोजन अधिकारी के मुताबिक, सात आरोपियों के पास से नकदी बरामद हुई है, जबकि आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पास से कोई नकद बरामद नहीं हुआ. बरामदगी का पूरा विवरण अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया. मामले में पुलिस की जांच अभी भी जारी है. आगे की पूछताछ के आधार पर अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- निष्पक्ष जांच होगी चंपत राय के राम मंदिर ट्रस्ट छोड़ने के बाद बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

मीडिया के सामने कराई गई आरोपियों की पेशी

कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय सभी आरोपियों को मीडिया के सामने लाया गया. इस दौरान सभी के चेहरों पर मास्क लगाए गए थे. इसके बाद पुलिस उन्हें जेल लेकर रवाना हो गई. इस पूरे घटनाक्रम में एक बात ने सभी का ध्यान खींचा. आमतौर पर न्यायालय में पेशी के लिए आरोपियों को पुलिस की कैदी वैन या बड़े सुरक्षा वाहन से लाया जाता है, लेकिन इस मामले में सभी आरोपियों को स्कॉर्पियो वाहन से अदालत लाया गया और उसी वाहन से वापस ले जाया गया.

ये भी पढे़ं- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: क्या हैं BNS की वो धाराएं, जिनके तहत ट्रस्ट के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

आरोपियों को इस तरह ले जाने के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इसे लेकर चर्चा है कि क्या आरोपियों को सामान्य प्रक्रिया से अलग विशेष सुविधा दी गई. हालांकि इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि राम मंदिर दान गबन मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अदालत से पुलिस रिमांड भी मांगी जा सकती है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button