उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली में PM मोदी और अमित शाह से मिले CM योगी, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज | CM yogi Adityanath meet PM narendra modi JP Nadda Discuss UP Cabinet reshuffle

दिल्ली में PM मोदी और अमित शाह से मिले CM योगी, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (X)

राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव के बाद दिल्ली में सियासी हलचल बनी हुई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 3 राज्यों में जीत हासिल कर चुकी है, लेकिन वह अभी तक इनमें से किसी भी राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं कर सकी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज गुरुवार को दिल्ली में हैं और उनके पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास तेज हो गए हैं. सीएम योगी ने अमित शाह से भी मुलाकात की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को दिल्ली पहुंचे. फिर उन्होंने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात चली. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा से मिलने उनके आवास गए.

मुलाकात के लिए PM मोदी का आभारः CM योगी

सीएम योगी ने मुलाकात को लेकर फोटो के साथ सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में आत्मीय सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त किया. अपना कीमती समय देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की. ये अहम बैठकें यूपी में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में पिछले कुछ समय से चल रही अटकलों के बीच हुई हैं. नड्डा से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने गए. दोनों के बीच लंबी बातचीत रही.

ऐसे कयास हैं कि सीएम योगी ने पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान शामिल होने वाले कई नामों पर चर्चा की गई है. हो सकता है कि सीएम योगी दिल्ली से लौटने के बाद योगी कैबिनेट के विस्तार की तारीख का ऐलान कर दिया जाए.

इसे भी पढ़ें — BSP के सांसद हो रहे बेवफा, अब मायावती पार्टी से ब्रेकअप करने वाले नेताओं में तलाश रहीं वफादारी



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button