उत्तर प्रदेशभारत

दांत में था दर्द, हाथ में लगाया इंजेक्शन… लगते ही महिला की हो गई मौत, गाजीपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई जान

दांत में था दर्द, हाथ में लगाया इंजेक्शन... लगते ही महिला की हो गई मौत, गाजीपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई जान

महिला की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गांव रेवतीपुर में एक महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान 21 साल की रुचि यादव के रूप में हुई है, जिसकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी. अचानक उसके दांत में दर्द होने लगा. परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने रुचि को इंजेक्शन लगाया. परिजन का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते ही रुचि यादव मौत हुई.

महिला की मौत के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई. ऐसे में ग्रामीणों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया. अब पुलिस घटना की जांच में जुटी है. ससुराल वालों ने इस हादसे की जानकारी मायके वालों को दी तो उनमें भी कोहराम मच गया.

इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत

मृतका रुचि यादव के पति उपेन्द्र यादव ने बताया कि रविवार की शाम को उसकी पत्नी रुचि के दांत में दर्द हुआ. वह मां भागमनियां यानी अपनी सास के साथ गांव के एक प्राइवेट डेंटल क्लिनिक गई. आरोप है कि यहां झोलाछाप डॉक्टर ने रुचि यादव के हाथ की नस में इंजेक्शन लगाया. पति ने बताया कि डॉक्टर ने जैसे ही रुचि को इंजेक्शन लगाया. वह घबराने लगी और कुछ देर बाद वह अचेत हो गई, जिसके बाद उसे रेवतीपुर सीएचसी ले जाया गया तो डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया.

पांच महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

हालांकि, इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अमर ने महिला की सीपीआर के जरिए जान बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया. पति उपेन्द्र यादव ने बताया कि उसकी शादी बलिया के अजोरपुर गांव में पांच महीने पहले ही रुचि से हुई थी. उपेंद्र खेती करता है और उसके पिता भी किसान हैं. रेवतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर अमर कुमार ने बताया कि दवा रिएक्शन करने से महिला की मौत हुई.

वहीं इस घटना में महिला की मौत होने के बाद रेवतीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही ससुराल और मायके पक्ष के लोगों का घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल था और सभी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. महिला की मौत के बाद इंजेक्शन लगाने वाला डॉक्टर अपना क्लिनिक बंद करके भाग गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button