मनोरंजन

तृप्ति डिमरी इन 4 फिल्मों में चलाएंगी अदाओं के तीर, लिस्ट में साउथ मूवी और 1 बायोपिक भी शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आने वाले समय में कई शानदार फिल्मों में दिखाई देंगी. एक्ट्रेस के पास बॉलीवुड से लेकर साउथ और ओटीटी प्रोजेक्ट्स तक लाइनअप हैं. इन फिल्मों में एक्ट्रेस बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. इतना ही नहीं, तृप्ति डिमरी एक लीजेंड्री अदाकारा की बायोपिक की भी तैयारी कर रही हैं. ऐसे में साफ है कि तृप्ति बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती हैं.

ओ रोमियो

  • तृप्ति डिमरी फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.
  • इस रोमांटिक फिल्म को विशाल भारद्वाज बना रहे हैं जो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.
  • ‘ओ रोमियो’ में दिशा पाटनी, नाना पाटेकर और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देंगे.
  • इसके अलावा अविनाश तिवारी भी इस रोमांटिक फिल्म का हिस्सा हैं.

तृप्ति डिमरी इन 4 फिल्मों में चलाएंगी अदाओं के तीर, लिस्ट में साउथ मूवी और 1 बायोपिक भी शामिल

स्पिरिट

  • ‘एनिमल’ के बाद तृप्ति डिमरी एक बार फिर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का हिस्सा बन गई हैं.
  • दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘स्पिरिट’ से निकलने के बाद तृप्ति ने उनकी जगह ली है.
  • ‘स्पिरिट’ में तृप्ति साउथ स्टार प्रभास के साथ इश्क फरमाने वाली हैं.
  • फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, हालांकि अभी रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है.

तृप्ति डिमरी इन 4 फिल्मों में चलाएंगी अदाओं के तीर, लिस्ट में साउथ मूवी और 1 बायोपिक भी शामिल

मां बहन

  • रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति डिमरी ओटीटी प्रोजेक्ट ‘मां-बहन’ का भी हिस्सा हैं.
  • ये एक कॉमेडी-ड्रामा होगी जो साल 2026 में ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है.
  • इस फिल्म में तृप्ति डिमरी माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. 

परवीन बाबी की बायोपिक

  • तृप्ति डिमरी लीजेंड्री एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक में लीड रोल अदा करने वाली हैं.
  • पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इसे नेटफ्लिक्स के लिए एक लिमिटेड एडिशन सीरीज के रूप में बनाया जा रहा है.
  • इस सीरीज को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं जिसकी शूटिंग मार्च 2026 में शुरू हो सकती है.
  • फिलहाल फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की डिटेल्स सामने नहीं आई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button