मनोरंजन

‘तू या मैं’ के रिलीज होते ही शनाया कपूर ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- ‘इस रोल ने मुझे निडर बनाया’

हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि, फिल्म को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. फिल्म ने 3 दिनों में करीब 2.85 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसमें एक्ट्रेस शनाया कपूर, आदर्श गौरव के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आती है. इसी बीच शनाया कपूर ने अपने इंस्टग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ लंबा और भावुक नोट शेयर किया है. 

फिल्म से शनाया को मिला कॉन्फिडेंस 

‘तू या मैं’ शनाया कपूर की दूसरी फिल्म है, जिसे लेकर उन्होंने लिखा कि यह फिल्म उनके जिंदगी में तब आई, जब वह खुद पर भरोसा नहीं करती थी. लेकिन इस फिल्म से उन्हें कॉन्फिडेंस मिला. फिल्म में अवनी मगरमच्छों के बीच अपनी जान बचाते हुए लड़ती है. इस रोल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया, खासकर निडर बनना. फिल्म का रिव्यू देख कर मैं बहुत खुश हूं, आप सभी का धन्यवाद. मुझे ओट है कि मेरा सफर अभी लंबा है. बेजॉय नांबियार और आनंद एल राय जैसे निर्देशकों के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है. 

शनाया ने सभी का किया धन्यवाद 

इसके अलावा शनाया कपूर ने बेजॉय नांबियार और आनंद एल राय का शुक्रिया भी किया. साथ ही आदर्श गौरव संग काम करने पर खुशी जताई. फिल्म के कास्ट और क्रू को लेकर भी धन्यवाद करते हुए इस सफर को यादगार बताया. बता दें, इससे पहले शनाया कपूर, विक्रांत मैसी के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आई थी. हालांकि इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक, रिस्पॉन्स नहीं मिली. इसके बावजूद उनका आत्मविश्वास दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button