तीर्थ पुरोहित के खाते में आए डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक वालों के भी उड़े होश; जानें पूरा मामला – Hindi News | Mirzapur devotee sent more than one crore rupees to account by mistake priest returned it honestly stwk

चेक के माध्यम से वापस किए रुपए.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में तीर्थ पुरोहित के खाते में अचानक से एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपए आ गए. तीर्थ पुरोहित ने दरियादिली दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ही पैसों को वापस कर दिया. दरअसल, मनी कैपिटल लिमिटेड कंपनी के श्रद्धालु ने गलती से श्री मां विंध्यवासिनी सेवा समिति संस्था के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए थे. पैसे वापस करने के बाद पुरोहित की क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही.
मिर्जापुर के विंध्याचल धाम के रहने वाले एक तीर्थ पुरोहित के SBI बैंक के खाते में गलती से मंगलवार शाम को एक श्रद्धालु के एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपए आ गए थे. पुरोहित ने जॉइंट खाते में पैसा आने पर अपने दूसरे साथी से पैसे के बारे में बात की. दोनों ने पैसा लौटने के लिए बैंक से राशि नहीं निकाली. वहीं, अगले दिन दरियादिली दिखाते हुए तीर्थ पुरोहित ने बैंक जाकर पैसा वापस कर दिया.
गलती से ट्रांसफर हुए रुपए
पुरोहित ने एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपए की रकम लौटाकर इमानदारी दिखाने का संदेश दिया. दरअसल, श्री मां विंध्यवासिनी सेवा समिति संस्था विंध्याचल धाम में पूजा-पाठ के साथ जागरण भंडारा कराती है. देश-विदेश के लोग पूजा-पाठ, जागरण और भंडारा के नाम पर संस्था को लाखों रुपए डोनेट करते रहते हैं. मनी कैपिटल लिमिटेड कंपनी के श्रद्धालु ने भी 11,000 रुपए मंगलवार को डोनेट किए थे. दूसरी बार श्रद्धालु को पैसा कहीं और ट्रांसफर पैसा करना था, लेकिन उन्होंने गलती से संस्था के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए.
ये भी पढ़ें
पुरोहित ने चेक के माध्यम से वापस किए पैसे
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के विंध्य धाम के रहने वाले मोहित मिश्रा और बादल मिश्रा का SBI बैंक में श्री मां विंध्यवासिनी सेवा समिति संस्था के नाम से खाता है. बीते 27 अगस्त को शाम 3:00 के लगभग गलती से मनी कैपिटल लिमिटेड कंपनी के श्रद्धालु से एक करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपया जमा हो गए. इसी के बाद उमेश शुक्ला नाम के एक श्रद्धालु ने फोन पर गलती से पैसे डालने की बात कही, लेकिन तब तक बैंक बंद हो चुका था. इसलिए पुरोहित ने अगले दिन बड़ा दिल दिखाते हुए चेक के माध्यम से HDFC बैंक से आए हुए पैसे को वापस कर दिए.
( रिपोर्ट- जय प्रकाश सिंह/मिर्जापुर )

