खेल

टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर? धमाकेदार जीत से श्रीलंका सुपर-8 में; पथुम निसांका का मैच विनिंग शतक 

पथुम निसांका के दमदार शतक ने श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचा दिया है. ऑस्ट्रेलिया खिलाफ खेले गए 30वें लीग मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. टीम को जीत की लाइन पार करवाने में निसंका ने 52 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 100* रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया. इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 51 रन स्कोर किए.

इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया. इससे पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी थी. अब ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में पहुंचने के लिए दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. मुकाबले के बाद ग्रुप-बी में मौजूद ऑस्ट्रेलिया 3 मैच के बाद टेबल में सिर्फ एक जीत के साथ तीसरे पायदान पर है. 

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी लीग मैच 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलना है. इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया को दूसरे के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद जिम्बाब्वे ने अब तक दोनों मैच जीत लिए हैं. अब जिम्बाब्वे को अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है. जिम्बाब्वे अगर आयरलैंड को अपने लीग मैच में हरा देता है, तो उनकी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी.

मैच का हाल 

बात करें मुकाबले की, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. हालांकि इन दोनों के अलावा तीसरा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

रन चेज में श्रीलंका का कमाल 

रन चेज के लिए उतरी श्रीलंका ने सिर्फ 18 ओवर में 184/2 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए पथुम निसांका ने शतकीय पारी खेली. इसके अलावा कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. कंगारू टीम के लिए सिर्फ मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट लिए. बाकी सभी गेंदबाज बगैर विकेट के रहे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button