खेल

टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैच में अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? 18 गेंद पर 24 रन बनाकर क्यों मैदान छोड़ वापस लौटे

Abhishek Sharma Retired Out In Warm Up Match: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया बीती रात यानी 4 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने एकमात्र वॉर्म अप मैच में खेलने उतरी. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ने भारतीय पारी की शुरुआत की. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद पर महज 24 रन बनाए और फिर वो मैदान छोड़कर वापस पवेलियन लौट गए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 240 रन बनाए और प्रोटियाज टीम को 210 रन पर ही रोक दिया.

ईशान किशन को क्यों किया गया रिटायर्ड आउट?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में ईशान किशन ने धमाकेदार अर्धशतक लगाया और इसके बाद वो रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए. ईशान ने 5.4 ओवर में बाहर जाने का फैसला लिया. उन्होंने इस दौरान सिर्फ 20 गेंद पर 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के की मदद से 53 रन बनाए. वॉर्म अप मैचों में ये आम बात है ताकि ज्यादा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का मौका मिल सके और टीम के अन्य खिलाड़ियों का भी मैच प्रैक्टिस हो सके.

अभिषेक शर्मा क्यों हुई रिटायर्ड आउट?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा अपने लय में नजर नहीं आ रहे थे. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाला साथी खिलाड़ी अर्धशतक जड़ दे और वो 25 रन भी ना बना पाएं. हालांकि, ऐसा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में देखने को मिला. ईशान ने 20 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ा, तो 18 गेंद पर अभिषेक ने सिर्फ 24 रन बनाए. इस पारी में 3 चौका और 1 छक्का लगाने के बाद अभिषेक ने मैदान से वापस पवेलियन लौटने का फैसला लिया, क्योंकि अभिषेक बॉल को टाइम नहीं कर पा रहे थे. इसलिए उन्होंने दूसरे बल्लेबाजों को प्रैक्टिस का मौका देना सही समझा. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button