खेल

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाला बल्लेबाज कौन? कोहली और रोहित या कोई और, देखें लिस्ट

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास कई यादगार पारियों से भरा हुआ है. जब भी बड़े मंच पर दबाव बढ़ता है, कुछ खिलाड़ी अपने बल्ले से टीम को संभाल लेते हैं. ऐसे ही खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर नाम आता है विराट कोहली का, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50 या उससे बड़ी पारियां खेली हैं.

कोहली का रिकॉर्ड सबसे मजबूत

विराट कोहली ने 2012 से 2024 के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 15 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 35 मैचों में 1292 रन बनाए और उनका औसत 58 से ज्यादा रहा, जो इस फॉर्मेट में शानदार माना जाता है. भले ही उनके नाम एक भी शतक नहीं है, लेकिन लगातार बड़ी पारियां खेलना ही उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर रखता है.

रोहित शर्मा भी पीछे नहीं

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. 2007 से 2024 तक उन्होंने 12 अर्धशतक जमाए हैं. 47 मैचों में 1220 रन बनाकर उन्होंने टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई. रोहित की खासियत तेज स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता है.

गेल का दमदार अंदाज 

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं. उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं. यानी कुल 9 बार उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए है. 117 रन की पारी उनका सर्वोच्च स्कोर है. गेल ने इस टूर्नामेंट में 63 छक्के लगाए, जो उनकी ताकत को दिखाता है.

डेविड वॉर्नर – तेज शुरुआत के विशेषज्ञ

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 8 अर्धशतक जमाए हैं. उन्होंने कई बार टीम को मजबूत शुरुआत दी और पावरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया. उनका स्ट्राइक रेट और आक्रामक अंदाज उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के सफल बल्लेबाजों में शामिल करता है.

महेला जयवर्धने – क्लास और कंट्रोल का मेल

श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनका 100 रन का स्कोर आज भी याद किया जाता है. शांत स्वभाव और तकनीकी मजबूती के साथ उन्होंने टीम को कई अहम मैचों में संभाला है. जयवर्धने की बल्लेबाजी में क्लास साफ नजर आती थी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button