उत्तर प्रदेशभारत

जेब में रखे 50000, तभी पहुंच गई एंटी करप्शन टीम; रिश्वत लेते JE को रंगे हाथ पकड़ा… 15 दिन से चल रही थी रेकी

जेब में रखे 50000, तभी पहुंच गई एंटी करप्शन टीम; रिश्वत लेते JE को रंगे हाथ पकड़ा... 15 दिन से चल रही थी रेकी

गिरफ्तार जेई

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर (जेई) नीरज कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. टीम ने आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह ठेकेदार से नोट गिन रहा था और रकम जेब में रख ही रहा था.

मामला थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव सहाबा माजरा के ठेकेदार धीर सिंह ने शिकायत की थी कि जेई नीरज कुमार उनके बिल पास करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है. ठेकेदार ने पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया था, लेकिन भुगतान में जेई ने ‘तकनीकी गड़बड़ी’ का बहाना बनाकर पैसे रोक रहा था.

घुस लेते पकड़ा गया JE

शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी पर नजर रखना शुरू किया. करीब 15 दिन तक उसकी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की गई. इसके बाद मंगलवार सुबह ठेकेदार धीर सिंह ने योजना के तहत तय जगह पर जेई को 50 हजार रुपये दिए.

जैसे ही रकम उसके हाथ में पहुंची, टीम ने दबिश दी और आरोपी को ऑफिस से ही पकड़ लिया गया. रिश्वत में मिले नोट पर लगे केमिकल के कारण उसका रंग हाथों में चढ़ गया, जिससे रिश्वत की पुष्टि हो गई. इसके बाद टीम आरोपी JE को गिरफ्तार कर तुरन्त थाने ले आई.

रिश्वत लेते पकड़ा JE

JE की शिकायत करने वाले ठेकेदार धीर सिंह ने बताया कि उसने अप्रैल में 4.23 लाख का काम किया था, लेकिन जेई ने 3.23 लाख का ही बिल पास किया. इस पर जब उसने पूछा कि एक लाख रुपये क्यों काटे, तो उसने कहा- ‘अगर पूरा बिल चाहिए तो 50 हजार देने पड़ेंगे’ इसी के बाद ठेकेदार ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी और आज टीम ने JE को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.

आरोपी पर एफआईआर दर्ज

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जेई को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका मेडिकल कराया गया और थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल नीरज कुमार थाने की जेल में बंद है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button