उत्तर प्रदेशभारत

चंदा चोरी, पेपर लीक, E20… अखिलेश यादव ने बदायूं में सरकार को घेरा, बताया- यूपी चुनाव में क्या होगा मुद्दा?

चंदा चोरी, पेपर लीक, E20... अखिलेश यादव ने बदायूं में सरकार को घेरा, बताया- यूपी चुनाव में क्या होगा मुद्दा?

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को बदायूं की सभा से भाजपा पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की विदाई तय है और पीडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव को हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर ले जाना चाहती है, लेकिन गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष होकर जनता के साथ न्याय करने की अपील की और कहा कि सत्ता बदलने पर बीजेपी अधिकारियों का साथ नहीं देगी, इसलिए कानून के अनुसार काम करें.

अखिलेश यादव ने साफ कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार जाने वाली है और पीडीए की सरकार आएगी. बीजेपी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की 250 से अधिक सीटों की सफलता से घबराई हुई है. उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर बेईमानी की तैयारी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जानबूझकर गंगा एक्सप्रेसवे से यात्रा करके आया ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता देख सकें. जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ, उसका हिस्सा बारिश में बह गया और आगे भी धंसने की आशंका है.

जनता के दबाव में प्रधान का इस्तीफा

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के सांसद मुसीबत में थे, जिन बीजेपी सांसदों पर जनता का दबाव था, उनकी बात आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सुननी पड़ी, तभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ. उन्होंने कहा कि जो सरकार पहले जनता की आवाज नहीं सुनती थी, अब उसे सुनने के लिए मजबूर हो गई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. प्रदर्शनकारियों को पता है कि लाठी किसने चलाई, लेकिन लाठी चलाने वालों को भी नहीं पता कि आदेश किसका था? उन्होंने कहा कि पहले सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई होती थी, लेकिन अब छात्राओं और महिलाओं के आंदोलन ने सरकार को हिला दिया.

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे थे.सरकार जनता के विरोध से घबराकर सफाई देने के लिए चिट्ठियां लिख रही है. छात्राओं और युवतियों के आंदोलन को रचनात्मक बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भावनाएं पूरी तरह जायज थीं. सरकार ने 26 हजार स्कूल बंद कर दिए और एक लाख लोगों की नौकरियां छीन लीं.

राम मंदिर चंदा चोरी को अखिलेश ने बताया महापाप

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि भदोही का नाम संत रविदास के नाम पर रखा गया, लेकिन उनके विचारों को अपनाने की कोशिश नहीं की गई. सरकार ने खाली होती कुर्सियों को देखकर जिलों के नाम बदलने की राजनीति शुरू की है.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि श्रद्धा के खिलाफ अपराध और पाप किया गया. बीजेपी ने इस मामले में महाअपराध किया है.राम भी दोषियों को सजा देंगे और जनता भी जवाब देगी. अयोध्या का हर व्यक्ति जानता है कि कथित लूट में कौन-कौन शामिल है? एसआईटी को भले ही जानकारी न हो, लेकिन जनता सब जानती है.

इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि यह पूरी तरह सुरक्षित है तो वाहन निर्माता कंपनियां इसकी खुलकर गारंटी दें. दावा किया कि यदि कंपनियां ऐसा नहीं कर रहीं तो उन पर सरकार का दबाव हो सकता है.

ये भी पढ़ें- डिलिमिटेशन बिल के बाद देश में नहीं होगा चुनाव, बोले अखिलेश- सपा को जीतना ही होगा UP विधानसभा चुनाव

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. 2014 में पत्रकारिता की शुरुआत Zee Media से हुई. दिल्ली में रिपोर्टिंग की. 2018 में ETV भारत के नेशनल ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर जॉइन किया. इस दौरान संघ (RSS-VHP), शिक्षा, कृषि, पर्यटन के साथ किसान और मजदूरों के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. 2022 में TV9 भारतवर्ष जॉइन किया और दिल्ली ब्यूरो का हिस्सा रहे. इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में कई बड़ी खबरों और इवेंट्स कवर करने का अवसर मिला. 2025 में लखनऊ ब्यूरो की जिम्मेदारी के साथ दिल्ली से लखनऊ भेजा गया. 17 साल दिल्ली में रहने के बाद अब कर्मस्थली यूपी की राजधानी है. अब उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकार और जनता से जुड़े मुद्दों की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाते हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button