उत्तर प्रदेशभारत

जमीन भी गई, दुल्हन भी नहीं मिली… बाराबंकी में 3 बीघा गिरवी रखकर दूल्हा ले गया बारात, विदाई से ठीक पहले हो गया कांड

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विदाई से फैले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जानकारी के बाद शादी की खुशियां में ग्रहण सा लग गया. परिजनों और बारातियों के बीच ये खबर आग की तरह फैल गई. दुल्हा 11 वैन से बारात लेकर पहुंचा था. सभी तैयारियां पर भी कर ली गई थीं. शादी की कुछ रश्मे भी पूरी कर ली गई थीं. लेकिन दुल्हन के फरार होने की खबर से सभी के चेहरे पर मायूसी छा गई.

मामला कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा दक्षिण टोला का है. यहां मंगलवार रात हंसी-खुशी के बीच बारात का स्वागत हुआ, रस्में हुईं और विवाह पूरा हो गया. लेकिन बुधवार सुबह जैसे ही विदाई का समय आया. उस समय हड़कंप मच गया, रात में सात फेरे लेने वाली दुल्हन पल्लवी बुधवार सुबह विदाई से पहले ही रहस्यमय तरीके से घर से गायब हो गई.

परिजनों में छाई मायूसी

जानकारी के मुताबिक, बंशीलाल गौतम की पुत्री पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबागंज के रहने वाले सुशील गौतम से तय हुई थी. तीन महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था. विवाह के लिए दूल्हा 11 वैनों से 90 बाराती लेकर आया था. बताया जाता है कि शादी के लिए सुशील ने तीन बीघे जमीन तक गिरवी रखी थी. मंगलवार रात हंसी-खुशी के बीच बारात का स्वागत हुआ, रस्में हुईं और विवाह पूरा हो गया. लेकिन बुधवार सुबह जैसे ही विदाई का समय आया. दुल्हन पक्ष के लोगों के चेहरों पर मायूसी छा गई. परिजनों ने दुल्हन को ढूंढा लेकिन पल्लवी घर में कहीं नहीं मिली. कई घंटों की खोजबीन के बाद भी उसका अता-पता नहीं चल सका.

दोनों पक्षों में जमकर हुई बहस

दुल्हन के गायब होने की खबर मिलते ही दूल्हा पक्ष में सन्नाटा छा गया और फिर गुस्सा भड़कने से दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई. इसी बीच बाराती चुपचाप वहां से निकल गए. दूल्हा और उसका परिवार शादी में हुए भारी खर्च की भरपाई की मांग पर अड़ गए. दुल्हन पक्ष पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन उनकी कोई दलील काम नहीं आई. हंगामे की सूचना पर बंकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस ने इस पूरे मामले पर कहा कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं मिली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button