मनोरंजन

जब प्रतीक स्मिता पाटिल ने वाइफ प्रिया बनर्जी को सुबह 8 बजे किया था प्रपोज, याद किए रोमांटिक पल

इस साल वैलेंटाइन डे एक्टर-कपल प्रतीक स्मिता पाटिल और प्रिया बनर्जी के लिए दोगुना खास है, क्योंकि इसी दिन उनकी शादी की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी भी है. खास मौके के पहले, कपल ने आज प्रपोज डे पर अपनी सपनों जैसी प्रपोजल की यादें शेयर कीं.

प्रतीक स्मिता पाटिल ने प्रिया बनर्जी को कैसे किया प्रपोज
प्रतीक स्मिता पाटिल ने याद किया, ‘मैंने प्रिया को अपने बर्थडे की शाम को प्रपोज करने का प्लान बनाया था. लेकिन अगले दिन कुछ काम था जिसके लिए हमें सुबह जल्दी निकलना था, तो अगर मैं उस समय प्रपोज करता, तो हम उस पल का आनंद नहीं ले पाते.’ उन्होंने आगे बताया, ‘फिर दो दिन पहले, रविवार की सुबह, मैं अपने ‘थ्रोन’ पर बैठा था, तभी मुझे एहसास हुआ कि हमारे पास पूरा दिन हमारे लिए है और यह प्रपोज करने के लिए परफेक्ट दिन है.’

सुबह 8 बजे किया था प्रपोज
26 नवंबर 2024 को, प्रतीक ने आखिरकार उस कदम को उठाया, पांच साल साथ रहने के बाद. उन्होंने बाथरूम से चुपके से निकलकर वह रिंग लेकर आए जिसे उन्होंने पहले छुपा रखा था. प्रिया बनर्जी ने बताया ‘सुबह 8 बजे था और मैंने देखा प्रतीक कोने में रो रहे थे, तो मैं सोच रही थी क्या हुआ. मैं अपने डॉग के साथ बेड पर लेटी थी और अचानक प्रतीक पास आए और मुझसे प्रपोज किया. वह इतने इमोशनल थे कि मैंने पहले सवाल को समझ भी नहीं पाई.’

प्रिया ने आगे बताया, ‘वो एक घुटने के बल बैठ गए, यह पल बिल्कुल परफेक्ट था क्योंकि हमारे साथ हमारा डॉग भी था जो अपनी पूंछ हिला रहा था. ये हमारे तीनों के लिए एक छोटी सी सेलिब्रेशन जैसा था.’ उन्होंने बताया कि उन्हें अंदाजा था कि प्रपोजल होने वाला है क्योंकि प्रतीक ने उनके माता-पिता से बात की थी, लेकिन यह नहीं पता था कि कब और कैसे होगा. ‘मुझे खुशी है कि उन्होंने वह उस दिन किया जब मुझे सबसे कम उम्मीद थी.’ 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button