विश्व

चीन के लुलियांग प्रांत में इमारत में लगी भीषण आग, 11 लोग झुलस के मरे, राहत कार्य जारी

China Shanxi Fire: चीन के लुलियांग में शांक्सी प्रांत के कोयला कंपनी की एक इमारत में आज (16 नवंबर) को  आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई. ये घटना सुबह करीब 6:50 बजे घटी. इस घटना के बाद अब तक इमारत में से 63 लोगों को निकाला गया है, जिसमें से 51 को स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा सहायता मिल रही है. घटनास्थल के पास बचाव कार्य जारी है. आग लगने के कारण की जांच की जा रही है.

चीन की लोकल सरकारी मीडिया CCTV की रिपोर्ट के मुताबिक  आग शांक्सी प्रांत के लुलियांग शहर के लिशी जिले में योंगजू कोयला कंपनी की चार मंजिल की इमारत में लगी है. ये आग सुबह स्थानीय समयानुसार में लगभग 6:50 बजे लगी है.

चीन में आग लगने की घटना आम
इमारत में आग लगने के बाद हताहतों की संख्या की गिनती अभी भी की जा रही है. इनमें से कुल 63 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 51 को इलाज के लिए लुलियांग फर्स्ट पीपुल्स अस्पताल भेजा गया है. स्टेट मीडिया ने जानकारी दी कि चीन में ढीले सुरक्षा मानकों और खराब प्रवर्तन के कारण कॉर्मशियल दुर्घटनाएं आम हैं. इसी साल जुलाई के महीने में देश के उत्तर-पूर्व में एक स्कूल जिम की छत गिरने से 11लोगों की मौत हो गई थी. उससे ठीक 1 महीने पहले चीन के उत्तर-पश्चिमी में एक बारबेक्यू रेस्तरां में आग लगने की वजह से 31 लोग मारे गए थे.

चीन के इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना
चीन में आए दिन आग लगने की दुर्घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान भी शुरू की गई थी. इसी साल अप्रैल के महीने में बीजिंग के एक अस्पताल में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई और बचे लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से बाहर कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा. चीन के तियानजिन में साल 2015 में इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना घटित हुई थी, जब एक केमिकल के गोदाम में विस्फोट हो जाने की वजह से 165 लोग मारे गए थे.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने जिनपिंग से मीटिंग के बाद उन्हें बताया तानाशाह, जानें क्यों

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button