घर से निकाला, पैसे हड़प लिए…उन्नाव रेप पीड़िता ने मां चाचा पर लगाए आरोप, बोली परिवार ही बन गया दुश्मन | Unnao rape case victim accused mother and uncle up police-stwr

उन्नाव रेप पीड़िता ने लगाए आरोप
उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव रेप केसमें नया मोड़ आया है. रेप पीड़िता ने अपनी मां, बहन और चाचा सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. रेप पीड़िता का आरोप है कि चाचा और उसके परिवार ने मिलकर उसे घर से बेघर कर दिया और पैसे भी हड़प लिए. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह इस समय हम नौ महीने की गर्भवती है और दर दर भटकने को मजबूर है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और उसके पति एक-एक पैसों के मोहताज हैं. पीड़िता ने अपनी मां आशा सिंह, बहन मुस्कान और चाचा महेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.रेप पीड़िता ने कहा की सरकार और अन्य संस्थाओं की तरफ जो भी आर्थिक सहायता राशि हमारी मदद के लिए मिली थी, उसको यह लोग नहीं दे रहे हैं. साथ ही यह लोग मिलकर हमारे पति को भी फंसा सकते हैं.
पीड़िता ने लगाए आरोप
पीड़िता ने बताया कि जो घर हमें सरकार की तरफ से मिला था, उसको भी इन लोगों ने कब्जा कर लिया है. मुझे और मेरे पति को घर से निकाल दिया है, ऐसे में हम किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं. रेप पीड़िता ने कहा कि आज जब मुझे सबसे ज्यादा उस पैसों की जरूरत है, तो वह पैसा हमारे पास नहीं है .
परिवार ही हो गया दुश्मन
पीड़िता ने कहा कि जो भी पैसे का लेन देन हुआ है, उसकी जांच कराई जाए. जो आवास हमें सरकार की तरफ से मिला था, वह हमें वापस दिलाया जाए. पैसे के चक्कर में मेरा परिवार ही मेरा दुश्मन हो गया है.
वहीं, सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को माखी थाने में पीड़िता की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गाय है, जिसमे पीड़िता ने अपनी मां ,बहन और चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके पहले 11 सितंबर को भी पीड़िता ने शल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर परिवार पर कुछ ऐसे आरोप लगाए थे . साल 2017 उन्नाव की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. यह आरोप विधायक कुलदीप सेंगर पर था.

