उत्तर प्रदेशभारत

‘बिजली बिल लौटाओ, वरना…’, स्मार्ट मीटर पर अखिलेश यादव का सरकार को अल्टीमेटम

'बिजली बिल लौटाओ, वरना...', स्मार्ट मीटर पर अखिलेश यादव का सरकार को अल्टीमेटम

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस मुद्दे को जनता बनाम सरकार की लड़ाई बताते हुए कहा कि व्यापक विरोध और जनदबाव के चलते सरकार को पीछे हटना पड़ा है, जिसे उन्होंने जनशक्ति की बड़ी जीत करार दिया.

अधिक बिल की वसूली की गई

अखिलेश यादव ने अपने बयान में आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था के नाम पर आम लोगों से अधिक बिजली बिल वसूले गए हैं. उनका कहना है कि यह केवल तकनीकी सुधार का मामला नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का एक नया तरीका था, जिसके जरिए जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया. उन्होंने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं से ज्यादा राशि ली गई है, उसका तार्किक समायोजन आगामी बिजली बिलों में किया जाए.

ये भी पढ़ें- UP में स्मार्ट मीटर पर यू-टर्न, प्रीपेड हटाकर पोस्टपेड लागू; जानें क्या फायदा-नुकसान

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीक का इस्तेमाल वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए किया जा सकता है तो फिर बिजली बिलों में पारदर्शी समायोजन क्यों नहीं किया जा सकता. उनके इस बयान को चुनावी रणनीति और तकनीक के इस्तेमाल पर सीधा सवाल माना जा रहा है.

जनता की गाढ़ी कमाई वापस करे सरकार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर अत्याचार और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता अब इसे और बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिजली बिलों के जरिए जो पैसा वसूला गया है, वह जनता की गाढ़ी कमाई है और इसे वापस करना ही पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-रोज निकल रहे जुलूस, लोग तोड़कर फेंक रहे स्मार्ट मीटर UP में राहत 2.0 भी फेल, कई जिलों में प्रदर्शन

सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी सपा

अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर संतोषजनक कदम नहीं उठाए तो समाजवादी पार्टी और आम जनता मिलकर एक नया बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे. उन्होंने इसे जनहित का मुद्दा बताते हुए कहा कि सपा सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को जारी रखेगी.

स्मार्ट मीटर को लेकर कई जिलों में प्रदर्शन

वहीं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र श्रीवास्तव कहते हैं कि प्रीपेड बिजली मीटर का मुद्दा आगामी चुनावों में एक बड़ा जनसरोकार बन सकता है. इससे पहले भी बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और बिलिंग सिस्टम को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध देखने को मिला है. फिरोजाबाद में तो महिलाओं ने स्मार्ट मीटर का जुलूस तक निकाला था. आगरा में लोगों ने विद्युत केंद्र पर स्मार्ट मीटर ले जाकर फेंक दिया था.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button