ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा… ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

सड़क हादसे में तीन की मौत
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. हादसा उस वक्त हुआ जब तीन दोस्त एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. वहीं पीछे से आ रह तेज रफ्तार ने बाइक में टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर लगने से तीनों दोस्त बाइक समेत सड़क पर गिर गए. ट्रक ने तीनों को रौंद दिया. पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में ले लिया है.
जानकारी के मुताहिक, हादसा ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के अजाबपुर चौकी के पास हुआ. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे, तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों ने हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.
बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर
लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे तीनों बाइक समेत सड़क पर ही गिर गए. तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जुट गई.
तीन की मौके पर ही मौत
पुलिस ने तीनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. दादरी थाना क्षेत्र के अजाबपुर चौकी क्षेत्र में घटना हुई. वहीं एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुरंत टीम को रवाना किया गया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

