उत्तर प्रदेशभारत

बदायूं में शख्स की मौत पर हंगामा, परिजन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप… तीन दिन पहले गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ था मुकदमा

बदायूं में शख्स की मौत पर हंगामा, परिजन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप... तीन दिन पहले गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ था मुकदमा

गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई से नाराज शख्स ने किया सुसाइड

Budaun Gangster Act News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार दबिश, मानसिक प्रताड़ना और परिवार को परेशान किए जाने के चलते शख्स ने आत्मघाती कदम उठाया. मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते गांव में तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी के अनुसार, जरीफनगर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने 20 मई को गैंगस्टर एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया था. इस कार्रवाई में सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर खैरू निवासी मुस्लिम पुत्र कदीर कुरैशी, मोहम्मद आलम, फखरे आलम पुत्रगण नन्हे कुरैशी और जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी करू उर्फ कल्यान (55) पुत्र यादराम को नामजद किया गया था.

गैंगस्टर में दर्ज था मुकदमा

पुलिस ने आरोप लगाया था कि उक्त लोग गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई. इसी मुकदमे में नामजद रसूलपुर कलां निवासी करू उर्फ कल्याण की शनिवार सुबह कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि गैंगस्टर एक्ट में नाम आने के बाद से पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी.

ये भी पढ़ें: साहब, दवा देख लो बस इतनी सी थी बात, गाजीपुर जिला अस्पताल में तीमारदार को डंडों से पीटा

परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

परिवार का कहना है कि कई बार पुलिस टीम गांव पहुंची और घर पर कल्याण के नहीं मिलने पर परिजनों को परेशान किया गया. मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाने के उद्देश्य से कल्याण के बेटे संजय को हिरासत में लिया और बाद में अवैध तमंचा बरामदगी दर्शाते हुए जेल भेज दिया. परिजनों का दावा है कि संजय के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं था. परिवार के मुताबिक पुलिस कार्रवाई के कारण पूरा परिवार मानसिक तनाव और भय के माहौल में था.

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा रिश्तेदारों और परिचितों तक को पूछताछ और दबिश के नाम पर परेशान किया जा रहा था. मृतक के परिवार का कहना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर करू उर्फ कल्याण ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है.

वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. परिजन पिछले करीब 7 घंटों से शव घर में रखकर बैठे हुए हैं. वह एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक SSP मौके पर नहीं आएंगे, तब तक हम शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे. घटना से गांव में तनाव और पुलिस के खिलाफ गुस्से का माहौल है.

सोनू यादव

सोनू यादव

सोनू यादव पिछले 12 साल से पत्रकारिता में हैं. इनकी पत्रकारिता की शुरुआत बदायूं के ही एक निजी अखबार बदायूं अमर प्रभात से हुई थी. उसके बाद 2018 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा. उन्होंने JK 24×7 NEWS चैनल में पारी की शुरुआत की. यहां लंबा समय बिताने के बाद भारत समाचार और टाइम्स नाउ नवभारत चैनल में भी काम का अनुभव लिया. इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर जिला संवाददाता बदायूं के रूप पारी की शुरुआत की.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button