उत्तर प्रदेशभारत

‘गर्लफ्रेंड ने 300000 रुपये…’, BTech के छात्र ने 34 मिनट का बनाया वीडियो, प्रेमिका की खोली पोल, फिर फंदे से झूल गया

'गर्लफ्रेंड ने 300000 रुपये...', BTech के छात्र ने 34 मिनट का बनाया वीडियो, प्रेमिका की खोली पोल, फिर फंदे से झूल गया

यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से आत्महत्या का एक मामला समाने आया है. यहां एक बीटेक में पढ़ाई करने वाले छात्र ने बुधावार को फांसी का फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. मृतक की पहचान तुषार वर्मा (20) के रूप में हुई है. मृतक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जेवली गांव निवासी गुड्डू का इकलौता बेटा था. मृतक ने आत्महत्या करने से पहले 34 सेकेंड का वीडियो बनाया.

तुषार मंगलवार रात मां और बहन के साथ खाना खाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया. उसकी मां और बहन नीचे के कमरे में सो रहे थे. रात लगभग तीन बजे उसने मोबाइल पर एक 34 सेकेंड का वीडियो बनाया. इसके बाद उसने अपनी मां की साड़ी से घर के आंगन में फांसी का फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली.

मृतक ने लगाया ये आरोप

सुबह परिवार वालों ने शव देखा तो कोहराम मच गया. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पोस्टमॉर्टम के बाद तुषार का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक ने आत्महत्या करने से पहले जो वीडियो बनाया, उसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके परिवार के खिलाफ झूठी शिकायत कर 30 लाख रुपए वसूले.

समझौते के बाद भी उसके परिवार को पेरशान किया जा रहा था. परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक का शहर के लखपेड़ाबाग में भी घर है. मृतक वहीं रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. मृतक तुषार की दोस्ती इंटर की एक छात्रा के भाई से थी. छात्रा बाराबंकी में अपने भाई के साथ किराए के घर में रहती है.

छात्रा के परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत

बताया जा रहा है कि छात्रा के भाई का मृतक के घर आना जााना था. इसी दौरान तुषार और छात्रा के बीच प्रेम संबंध हो गया. एक हफ्ते पहले छात्रा के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि तुषार उसे परेशान करता था. छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस ने दोनों पक्षों की सुलह कराई. सुलह के बाद छात्रा के पिता ने लाखों रुपये ले लिए और उसके बाद भी तुषार के परिवार को प्रताड़ित करता रहा.

मंगलवार को लड़की ने 112 पर कॉल कर पुलिस भी बुलाई थी. मृतक की मां चाहती है कि बेटे को न्याय मिले. आरोपियों पर कार्रवाई की जाए. तुषार के परिवार ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:गजब! जेलर साहब तो बड़े एडवांस निकले, बिना तारीख बंदी को कोर्ट में कर दिया पेश, कराई 200KM की यात्रा



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button