उत्तर प्रदेशभारत

गजब! पुलिस से लुका-छिपी का खेल… खुद के किडनैप होने की सूचना दी, दुश्मनी की बदला लेने में फंस गया

गजब! पुलिस से लुका-छिपी का खेल... खुद के किडनैप होने की सूचना दी, दुश्मनी की बदला लेने में फंस गया

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया.

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में गोली मारकर चारपहिया वाहन से अपहरण करने की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस युवक ने खुद के अपहरण की सूचना दी थी, पुलिस ने उसे एक माटी के टीले के पास से गिरफ्तार किया है. यहीं नही पुलिस ने अपहरण की सूचना देने वाले इस युवक के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किया है. युवक ने अपने एक पुराने दुश्मन को फंसाने के लिए ही अपहरण की कहानी बनाई थी.

रविवार की देर शाम डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइल पुर बेलदहा निवासी उपेंद्र को चार पहिया अर्टिगा वाहन सवार बदमाशों ने गोली मारकर अपहरण कर लिया है. अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने घेराबंदी कर अपहरण युवक की तलाश में जुट गई. कई घंटों की तलाश के बाद सोमवार भोर में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि पुलिस जिस युवक को तलाश रही है, उसका अपहरण नहीं हुआ है. यह युवक गांव के पास एक माटी के टीले के पीछे छुपा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ.

दुश्मनी का बदला लेने के लिए रची थी साजिश

पुलिस की गिरफ्त में आए उपेंद्र से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हकीकत बयां कर दी. पुलिस के मुताबिक, उपेंद्र ने बताया कि बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियानी निवासी फैसल से उसकी पुरानी रंजिश थी. इसी से बदला लेने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची. उपेंद्र ने पहले अपने भाई को फोन कर सूचना दी कि उसे गोली मार कर अपहरण कर लिया गया है. उपेंद्र के भाई ने यह सूचना अपनी मां को दी. मां ने यह सूचना गांव के एक व्यक्ति को दी, जिसने यह सूचना पुलिस को दी थी.

टांडा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अपहरण की सूचना पर पुलिस युवक की तलाश कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि जिस युवक के अपहरण की सूचना है, उसका अपहरण हुआ ही नहीं है. पुलिस ने गलत सूचना देने वाले उपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ. उपेंद्र ने अपने एक विरोधी को फंसाने के लिए अपहरण की कहानी बनाई थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button