उत्तर प्रदेशभारत

खौलते छोले के बर्तन में मासूम बच्ची गिरी, मौत… 2 साल पहले दाल में गिरकर गई थी बड़ी बहन की जान

खौलते छोले के बर्तन में मासूम बच्ची गिरी, मौत... 2 साल पहले दाल में गिरकर गई थी बड़ी बहन की जान

बच्ची की मौत पर परिजन का बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची खौलते हुए छोले में गिरकर जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई. ये घटना सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ये घटना 27 जून की है. मृतक मासूम बच्ची का नाम प्रिया बताया जा रहा है.

दरअसल, मृतक मासूम की मांं दुकान के लिए गैस पर छोले उबाल रही थी. वो कुछ देर के लिए काम से बाहर चली गईं. इस दौरान प्रिया खेलते हुए गैस के पास पहुंची और छोले के भगोने में गिर गई. जलते छोले के भगोने में गिरते ही मासूम चीख पड़ी. मासूम की चीख सुनकर मां पहुंची और उसे तुरंत छोले के भगोने से निकाला. इसके बाद बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

बच्ची का शरीर 80 फीसदी से ज्यादा जल चुका था

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बच्ची को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया, लेकिन बच्ची का शरीर 80 फीसदी से ज्यादा जल चुका था. शनिवार शाम को उसने इलााज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची का पिता शैलेंद्र परिवार लेकर झांसी से आकर सोनभद्र के दुद्धी में चार साल से किराये के मकान में रह रहा है. शैलेंद्र गोलगप्पे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है.

2 साल पहले बड़ी बेटी खौलती दाल में गिरी थी

मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि दो साल पहले 27 जून के ही दिन उसकी बड़ी बेटी सोम्या भी खौलती दाल में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. उनकी दोनों बेटियों को भगवान से उससे छीन लिया है और ये दुख बयान नहीं किया जा सकता है. वहीं गांव वालों ने कहा कि दो बेटियों की मौत के बाद शैलेंद्र पूरी तरह से टूट चुका है. जब से बेटी का अंतिम संस्कार करके आया है किसी से बात नहीं कर रहा है.

ये भी पढ़ें:पिटबुल-जर्मन शेफर्ड भौंकते रहें, मासूमों को गार्ड ऐसे डराता रहा, आखिर किस बात की दी सजा?



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button