उत्तर प्रदेशभारत

गजब! जीजा की बाइक से करते थे रेकी, फिर साले उड़ाते थे गाड़ी; 8 बाइकों के साथ 4 चोर गिरफ्तार

गजब! जीजा की बाइक से करते थे रेकी, फिर साले उड़ाते थे गाड़ी; 8 बाइकों के साथ 4 चोर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

Moradabad Police Action: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल, अपराध नियंत्रण एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत कटघर थाना की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने गैंग के 4 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए इन आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर विभिन्न इलाकों से चोरी की गई कुल 8 बाइकें बरामद की हैं. जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोरों का एक गैंग चोरी की बाइकों के साथ किसी बड़ी वारदात या उन्हें ठिकाने लगाने की फिराक में है. पुलिस टीम ने इस बात की जानकारी होते कल्याणपुर मार्ग स्थित खड़ंजा रास्ते के पास घेराबंदी और चार संदिग्धों को दबोच लिया.

आरोपियों ने कबूला जुर्म

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकेश यादव उर्फ भोले, देव यादव उर्फ बंटी, अनिल यादव और विनीत यादव के रूप में हुई है. पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे. आरोपियों के पास से मौके पर बरामद स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या UP21DC3459) का इस्तेमाल कटघर क्षेत्र में ही हुई चोरी की एक वारदात को अंजाम देने में किया गया था.

चोरी की 8 बाइकें बरामद

इसके अलावा इनके पास से एक अन्य मोटरसाइकिल भी मिली, जो थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी की गई थी. पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह शातिर चोर मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के जिलों के व्यस्त इलाकों से गाड़ियां चुराते थे और पकड़े जाने के डर से तुरंत उनकी नंबर प्लेट हटा देते थे. इसके बाद इन वाहनों को बेहद कम दामों में सीधे-साधे लोगों को बेचकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 8 वाहनों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढे़ं: थाने में बना कचौड़ी-पकवान, मुजफ्फरनगर पुलिस ने बंधुआ मजदूरों को खिलाया खाना; भावुक कर देगा Video

जीजा की बाइक से करते थे रैकी

एसपी सिटी मुरादाबाद, कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएचओ कटघर की टीम को काम पर लगाया गया था. पुलिस टीम को सफलता मिली और उन्होंने इस अंतर्जनपदीय गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. एसपी सिटी के अनुसार, इस गैंग का तौर-तरीका यह था कि मुकेश नामक आरोपी के जीजा की एक स्प्लेंडर प्लस बाइक है, जिसका इस्तेमाल ये लोग रेकी के लिए करते थे.

ये पहले चिह्नित इलाकों में घूमकर रेकी करते थे और मौका पाकर बाइक उड़ाकर रायपुर अंडरपास के पास छुपा देते थे, जहां से सभी 8 बाइकें बरामद हुई हैं. आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने के लिए स्थानीय थानों और यश ऐप की मदद ली जा रही है.

शारिक सिद्दिकी

शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button