मनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने शेयर की बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें, ‘कीकी’ के लिए बोले, ‘तुम पर गर्व है’


बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. ये शादी 4 दिसंबर 2025 को ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में धूमधाम से हुई थी. अब बहन की शादी के दो दिन बाद कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें हर कोई शादी के रंग में रंगा नजर आ रहा है. इसके साथ ही कार्तिक ने अपनी के लिए एक बेहद भावुक नोट लिखा है.

कार्तिक ने बहन के नाम लिखा भावुक पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर बहन की शादी की तरस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘समय धीरे-धीरे हमारी जिंदगी को बदल देता है. आज का दिन भी कुछ ऐसा ही था. अपनी ‘कीकी’ को दुल्हन बनते देखकर लग रहा है, जैसे कई साल एक ही पल में सिमट गए.’

उन्होंने आगे  लिखा, ‘कीकी, मैंने तुम्हें एक छोटी बच्ची की तरह बढ़ते हुए देखा है, जो हर जगह मेरे पीछे-पीछे घूमती थी. आज तुम एक खूबसूरत, मजबूत और खुश दुल्हन बनकर अपनी नई जिंदगी की ओर बढ़ रही हो.’


बहन पर नाज करते हैं कार्तिक
आगे पोस्ट में कार्तिक अपनी बहन पर गर्व करते हुए लिखा, ‘कीकी, तुम जैसी हो, मुझे तुम पर गर्व है. बचपन की हमारी हंसी, लड़ाइयां, राज और हर याद के लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं. आज जब तुम आगे चल रही थी, तो मेरा दिल तुम्हारे साथ ही था. अब तुम भले ही एक नए जीवन में आगे बढ़ रही हो, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा छोटी बहन ही रहोगी और मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि तुम इतने सच्चे, अनमोल और केयरिंग इंसान के साथ हो.’

आपको बता दें कि कृतिका अभिनेता कार्तिक से छोटी हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपना बॉन्ड शेयर करते रहते हैं.

कार्तिक की आने वाली फिल्म
काम की बात करें तो, कार्तिक आर्यन बेहद जल्द एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जल्द ही ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में दिखाई देंगे. यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म पहले 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन, मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव किया है.

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button