उत्तर प्रदेशभारत

कानपुर पुलिस कमिश्नर के साथ फोटो ली, फिर काम कराने के नाम करने लगा ठगी; BJP नेता अरेस्ट | kanpur bjp leader who cheated many people by showing police commissioner photo arrested stwas

कानपुर पुलिस कमिश्नर के साथ फोटो ली, फिर काम कराने के नाम करने लगा ठगी; BJP नेता अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

बॉलीवुड का कॉर्न मैन सुकेश सभी को याद है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फोटो लेकर अपना रौब गांठता था. ऐसा ही एक मामला कानपुर में आया है, जो बड़े अधिकारियों और नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कर अपना उल्लू सीधा करता था. दरअसल, कानपुर में एक बीजेपी नेता ने ठगी का एक नया तरीका इजाद किया. उसने पुलिस अधिकारी और वीआईपी लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर कई लोगों के साथ ठगी कर ली. मामला संज्ञान में आने के बाद जाजमऊ पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया.

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र निवासी शब्बीर अहमद पुलिस अधिकारी और कमिश्नर से मुलाकात कर उनके साथ में फोटो खिंचवाकर लोगों पर अपना प्रभाव दिखाता था. इसी प्रभाव में जाजमऊ सावित्री नगर निवासी वसीम अहमद आ गए. एक मामले में काम निकलवाने के नाम पर शब्बीर ने एक लाख 50 हजार रुपए वसीम से ले लिए और कहा कि इसे जज को देना है. वसीम अहमद का जमीन पर बाउंड्री वॉल बनने का मामला था.

पैसे वापस मांगने पर देख लेने की धमकी दी

जब महीनों बीत जाने पर पीड़ित वसीम का काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने पैसा वापस मांगा. इस पर आरोपी शब्बीर ने पैसा देने से मना कर दिया और अपनी पहुंच का हवाला देकर देख लेने की बात कही. पीड़त ने बताया कि जमीन के एक मामले में बेटे को सजा हो गई थी, जिस पर शब्बीर अहमद ने कहा कि उसका 25 नंबर कोर्ट के जज साहब का घर आना-जाना है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जज से बात कर तुम्हारे बेटे को बारी करा देगा, लेकिन कोर्ट ने बेटे को सजा और जुर्माना दोनों लगा दिया. पीड़ित वसीम ने जाजमऊ थाने में बीजेपी नेता शब्बीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने वसीम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी शब्बीर अहमद बीजेपी से पहले सपा में रह चुका है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button